Advertisment

5 सवाल जो ज्यादातर नवविवाहित जोड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ से पूछते हैं

blog | sehat: शादी के खास एहसास को सवालों का पिटारा ना बनाकर सवालों का जवाब जानना उसे और खास बनाता है। जानते हैं कुछ ऐसे सवालों और उनके जवाबों के बारे में इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Oral sex

Newly married couples

शादी दो लोगों के बीच एक सुंदर सा एहसास है। शादी के पहले हमारा जीवन बेहद सामान्य तरह से दिखता है। लेकिन शादी होने के बाद कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शादी से पहले और शादी के बाद कई कपलस के दिमाग में बहुत से सवाल होते हैं। जिन्हे वह किसी से भी पूछने पर झिजक महसूस करते हैं। हमारे समाज में शादी से पहले कुछ भी पूछा जानना गलत माना जाता है। लेकिन यह इतना ही नॉर्मल है जितनी हमारे जीवन की बाकी बातें। शादी के खास एहसास को सवालों का पिटारा ना बनाकर सवालों का जवाब जानना उसे और खास बनाता है। जानते हैं कुछ ऐसे सवालों और उनके जवाबों के बारे में जिन्हें हर न्यूली मैरिड कपल्स को जानना चाहिए।

Advertisment

Newly married couples to gynecologist 

1. पीरियड डेट को कैसे मैनेज करें

लड़कियों के मन में सवाल होते हैं कि वह अपनी पीरियड डेट को चेंज कैसे कर सकती है अपनी शादी या अपने हनीमून के दौरान? इसके लिए आपको अपने गायनोकोलॉजिस्ट से 2 हफ्ते पहले कंसल्ट करना होगा, हो सके तो शादी के 1 से  2 महीने पहले आपको पिल्स लेना शुरू कर देनी चाहिए। यह पिल्स के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं इसलिए गाइनेकोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें।

Advertisment

2. सेक्स के दौरान दर्द होगा

मैरिड लाइफ शुरू करने के सवालों में से सबसे मुख्य सवाल होता है कि क्या पहली बार सेक्स करने पर दर्द होगा? पहली बार सेक्स करने के दौरान हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह आपके पाटनर पर निर्भर करता है कि वह आपको सेक्स के दौरान किस तरह ट्रीट करता है। धीरे-धीरे कोशिस करने के बाद आपको हल्के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

3. ब्लीडिंग ना होना

Advertisment

महिलाओं के मन में सवाल होता है कि शादी की पहली रात सेक्स के दौरान उन्हें ब्लीडिंग नहीं होती तो क्या वह नॉनवर्जिन कहलाई जाएंगे? महिलाओं की वजाइना में एक पतली परत होती है जिसका नाम हायमन होता है। आज के टाइम पर यह परत आसानी से एक्सरसाइज, खेल कूद, दौड़ भाग, की वजह से हट जाती है। इसलिए यह नॉर्मल है कि आप फर्स्ट नाइट को सेक्स के दौरान ब्लीड नहीं करते।

4. हस्बैंड के इन्फेक्शन के बारे में पता करना

न्यूली मैरिड महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि वह अपने पति के बॉडी इंफेक्शन के बारे में पता कैसे लगाएं? इसका जवाब में अपने पति पर ट्रस्ट और ओपननेस होना। बॉडी इंफेक्शन का पता करने के लिए कई टेस्ट होते हैं जिनकी मदद से आप अपने पति के बॉडी इंफक्शन के बारे में जान सकती हैं।

Advertisment

5. शादी के बाद संबंध बनाना जरूरी है

इसका जवाब है नहीं। जरूरी नहीं है कि शादी के तुरंत बाद ही आप अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाएं। यह म्यूच्यूअल कंसेंट प्रोसेस है जिसके लिए दोनों पार्टनर्स का कम्फर्टेबले और रजामंद होना बेहद जरूरी है। शादी के बाद अपने पार्टनर को जाने के लिए समय लें और कंफर्टेबल होने के बाद सेक्स के लिए आगे बढ़े।

सेक्स Newly Married Couples couples gynecologist पहली बार सेक्स पहली बार सेक्स करने पर दर्द होगा
Advertisment