Pregnancy Talks: क्या आप प्रेग्नेंट हैं? शुरुआती प्रेग्नेंसी लक्षण क्या होते हैं?

क्या आप प्रेग्नेंट हैं या सोच रही हैं कि हो सकती हैं? जानिए शुरुआती प्रेग्नेंसी के लक्षण और उन हैल्थ संकेतों के बारे में जो माँ बनने की ओर पहला कदम होते हैं।

author-image
Sakshi Rai
New Update

Think you might be pregnant Here are the early signs to look out for: हर महिला के जीवन में माँ बनने का एहसास बेहद खास और भावनात्मक होता है। लेकिन जब प्रेग्नेंसी की शुरुआत होती है, तो कई बार हमें खुद नहीं पता चलता कि हमारे शरीर में क्या बदलाव हो रहे हैं। क्या आप हाल ही में थकान, मूड स्विंग्स या उलझन महसूस कर रही हैं? हो सकता है ये गर्भावस्था के शुरुआती संकेत हों। 

क्या आप प्रेग्नेंट हैं? शुरुआती प्रेग्नेंसी लक्षण क्या होते हैं?

Advertisment

हर घर में कभी न कभी वो समय आता है जब किसी महिला के व्यवहार या सेहत में बदलाव देखकर परिवार के लोग सोचने लगते हैं - कहीं ये प्रेग्नेंट तो नहीं? शादी के कुछ समय बाद अगर पीरियड्स मिस हो जाएं या शरीर में थोड़ा भी बदलाव नजर आए, तो सबसे पहले यही सवाल उठता है। खासकर भारत जैसे देश में, जहां परिवार एक दूसरे की छोटी बड़ी बातों पर नजर रखते हैं, वहां प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण अक्सर सबसे पहले घर की बुजुर्ग महिलाएं पहचान लेती हैं।

शुरुआती प्रेग्नेंसी के लक्षण बहुत हल्के और धीरे-धीरे आने वाले होते हैं, लेकिन अगर ध्यान दिया जाए, तो इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। सबसे पहला लक्षण है – पीरियड्स मिस होना। हालांकि कई बार स्ट्रेस या हार्मोनल बदलाव की वजह से भी पीरियड्स लेट हो सकते हैं, लेकिन अगर ये नियमित तौर पर आते रहे हैं और अचानक रुक जाएं, तो यह पहला संकेत हो सकता है।

इसके बाद आता है थकान और नींद ज्यादा आना। जब महिला बिना ज्यादा काम किए थकने लगे या हर समय नींद महसूस हो, तो यह शरीर के अंदर चल रहे बदलावों का संकेत हो सकता है।

Advertisment

उल्टी (मॉर्निंग सिकनेस) भी एक आम लक्षण है। कुछ महिलाओं को खासकर सुबह के समय उल्टी जैसा मन होता है, कुछ को खाने की चीजों की खुशबू से भी चक्कर या उल्टी आने लगती है।

स्तनों में बदलाव भी देखा जाता है जैसे हल्की सूजन, दर्द या निपल्स का रंग गहरा होना।

मूड स्विंग्स, यानी कभी अचानक गुस्सा आना, कभी रोना, कभी बहुत खुश हो जाना ये सब भी हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

Advertisment

कुछ महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की समस्या भी होती है, जो शुरुआती हफ्तों में ही महसूस हो सकती है।

इन सभी लक्षणों को समझना और उन पर ध्यान देना जरूरी होता है, ताकि समय पर सही टेस्ट किया जा सके और डॉक्टर से सलाह ली जा सके। हर महिला के शरीर की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है, लेकिन जब परिवार मिलकर इस बदलाव को समझता है, तो एक नई जिंदगी की शुरुआत और भी खास बन जाती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

motherhood Better Pregnancy Confirmed Pregnancy During Pregnancy Active Pregnancy