First Time Sex से जुड़े कुछ टिप्स

पहली बार सेक्स का अनुभव करना बहुत ही यादगार भी होता है। इस पल को आप हरदम याद करते रहेंगे। सही जानकारी और तैयारी के साथ, इस अनुभव को सकारात्मक और आनंददायक बनाया जा सकता है।

author-image
Sneha yadav
New Update

TipsForFirstTimeSex: पहली बार सेक्स करना एक महत्वपूर्ण और कभी-कभी stressfull experience हो सकता है। यह न केवल शारीरिक संबंध होता है, बल्कि यह भावनात्मक और मानसिक रूप से भी प्रभाव डालता है। पहली बार सेक्स का अनुभव करना बहुत ही यादगार भी होता है। इस पल को आप हरदम याद करते रहेंगे। सही जानकारी और तैयारी के साथ, इस अनुभव को सकारात्मक और आनंददायक बनाया जा सकता है। यह न केवल आपको निकट लाएगा, बल्कि यह आपके संबंधों को भी मजबूत करेगा। तो आइए जानते है First Time Sex से जुड़े कुछ टिप्स।

First Time Sex से जुड़े 5 टिप्स

1. Consent

Advertisment

सहमति सबसे महत्वपूर्ण पहलू है जब आप पहली बार सेक्स करने जा रहे होते है। यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है कि दोनों पार्टनर पूरी तरह से सहमत हैं। सहमति क्लियर और एक्टिव होनी चाहिए। दोनों पार्टनर को 'हाँ' कहना चाहिए और किसी भी समय 'नहीं' कहने का अधिकार होना चाहिए। यह समझें कि दोनों को क्या पसंद है और क्या नहीं, यह सेक्स से जुड़े सभी पहलुओं को प्रभावित करना चाहिए।

2. Open Communication

सेक्स से पहले और बाद में अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। अपनी इच्छाओं, सीमाओं और चिंताओं के बारे में बात जरूर करें और किसी भी प्रकार का doubt मन में न रखे। यह बातचीत न केवल आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद करेगी, बल्कि इससे आपसी विश्वास भी बढ़ेगा।किसी चीज़ के बारे में संदेह है या जानकारी चाहिए, तो बिना हिचकिचाए उससे क्लियर करे। 

3. Physical and mental preparation

सेक्स के लिए शारीरिक के साथ मानसिक तैयारी भी आवश्यक है। एक ऐसा स्थान चुनें जहां आप दोनों को आराम मिले। ऐसे स्थान का चयन करे कहा सेफ्टी के साथ आरामदायक हो जिससे बिना किसी रुकावट के समय बिता सकें। हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप मानसिक रूप से तैयार हैं। तनाव और चिंता को कम करने के लिए अपने मन को शांत करें।

4. Safety

Advertisment

स्वस्थ Sexual Relations के लिए सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। Sex की वजह से बहुत सारी शारिरिक समस्या उत्पन्न होती है, जिसके लिए प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। कॉन्डम का इस्तेमाल कर आप न केवल अनचाहे गर्भधारण से बचाता है, बल्कि STIs के खतरे से बच सकते है। हो सके तो अपने और अपने पार्टनर के स्वास्थ्य की जांच कराएं और एक-दूसरे को इसके बारे में बताएं।

5. Proceed slowly

पहली बार सेक्स करते समय अपने और अपने साथी के प्रति Sensitive रहें। Sex करने का प्रोसेस भी आराम से चलना चाहिए। पहले फोरप्ले से शुरुआत करें,जिसका मतलब होता sex के पहले की क्रिया। जो आपको एक-दूसरे के प्रति और अधिक सहज बनाएगा। आपका पूरा ध्यान पार्टनर और उनकी प्रतिक्रियाओं पर रहना चाहिए। यदि वे असहज महसूस कर रहे हैं, तो रुकें और उनके साथ बात करें।

Sex Benefits Of sex during pregnancy Benefits Of Having Sex