Pregnancy: गर्भधारण से बचने के लिए महिलाएँ क्या उपाय अपनाती हैं?

Pregnancy से बचने का निर्णय पर्सनल, सामाजिक, और इकोनॉमिकल पहलुओं पर आधारित होता है। गर्भधारण से बचने के लिए विभिन्न उपायों का उपयोग करना आवश्यक है, जिससे Unwanted pregnancy को रोका जा सके।

author-image
Sneha yadav
New Update

WhatCanWomenDoToAvoidPregnancy: गर्भधारण से बचने का निर्णय महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है। यह एक ऐसा निर्णय है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है। Pregnancy से बचने का निर्णय पर्सनल, सामाजिक और इकोनॉमिकल पहलुओं पर आधारित होता है। गर्भधारण से बचने के लिए विभिन्न उपायों का उपयोग करना आवश्यक है, जिससे Unwanted pregnancy को रोका जा सके। तो आइए जानते है गर्भधारण से बचने के लिए महिलाएँ क्या उपाय अपनाती हैं?

गर्भधारण से बचने के लिए महिलाएं अपनाए यह 5 उपाय

1. हार्मोनल गर्भनिरोधक

Advertisment

हार्मोनल गर्भनिरोधक Pregnancy को रोकने के लिए हार्मोन्स का इस्तमाल करती हैं। इसमें कुछ गर्भनिरोधक गोलियाँ आती है, जो रोजाना ली जाने वाली गोलियाँ होती हैं जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का मिश्रण प्रदान करती हैं। ये ovulation को रोकती हैं और गर्भाशय की परत को पतला करती हैं, जिससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। कुछ इंजेक्शन भी आते है जो हर तीन महीने में दिया जाता है। यह हार्मोन्स का लेवल बढ़ाता है और Pregnancy को रोकता है।

2. बैरियर गर्भनिरोधक

बैरियर विधियाँ गर्भधारण को रोकने के लिए शारीरिक बाधाएँ बनाती हैं और यह सबसे आसान उपाय होता है। कंडोम सबसे सामान्य Methods हैं। जो की पुरुष और महिला दोनों के लिए उपलब्ध होते हैं। कंडोम सेक्स के दौरान Sperm को गर्भाशय में जाने से रोकते हैं। डायाफ्राम एक कप जैसा यंत्र होता है, जिसे महिला अपने गर्भाशय के मुंह पर रखती है। यह Sperm को गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकता है।

3. नैचुरल गर्भनिरोधक

महिलाएँ अपने menstruation cycle को ट्रैक करके ovulation के समय की पहचान कर सकती हैं। इस दौरान sexual relation से बचने से गर्भधारण की संभावना कम होती है। कुछ महिलाएँ तापमान और म्यूकस के संकेतों के आधार पर ovulation की पहचान करती हैं। जब Mucus पतला और साफ होता है, तो यह ovulation का संकेत होता है। इस समय सेक्स से बचना चाहिए।

4. गर्भधारण रोकने वाले उपकरण

Advertisment

गर्भधारण रोकने वाले उपकरण को IUDs कहते है। जो की दो प्रकार के होते है पहला हॉर्मोनल IUD और दूसरा कॉपर IUD ये दोनो ही गर्भधारण को रोकने का काम करते है। हॉर्मोनल IUD हार्मोनल गर्भनिरोधक है जो गर्भाशय में रखा जाता है। यह कई वर्षों तक गर्भधारण को रोकता है। कॉपर IUD एक Copper का उपकरण होता है, जो Sperm की गतिविधि को प्रभावित करता है और egg के Fertilization को रोकता है।

5. गर्भधारण रोकने की सर्जिकल उपाय

बहुत सारी ऐसे प्रक्रिया है जो सर्जिकल हो चुकी है, जिससे अनचाहे प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है। जिनमे से एक होती है स्टेरिलाइजेशन, यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं की फॉलोपियन ट्यूब्स को काटा या बंद किया जाता है। यह एक स्थायी विधि है और इसे अक्सर तब चुना जाता है जब महिला भविष्य में गर्भधारण की योजना नहीं बनाती।

Pregnancy Pregnancy After Miscarriage Benefits Of Female Condoms