Pregnancy Talks: क्या होती है फाल्स प्रेगनेंसी और क्या हैं इसके कारण?

फाल्स प्रेगनेंसी में महिला को गर्भावस्था के सभी लक्षण अनुभव होते हैं, जैसे पीरियड्स का बंद हो जाना, पेट का बड़ना और वजन बढ़ना, पर रियलिटी में गर्भ में कोई Embryo नहीं होता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
pregnancy amd Partner

(File Image)

WhatisFalsePregnancyandItsCauses: फाल्स प्रेगनेंसी को Pseudocyesis कहते है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें महिला को गर्भवती होने का एहसास होता है, पर वह वास्तव में गर्भवती नहीं होती। यह एक दुर्लभ लेकिन जटिल स्थिति है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तरों पर महिला को प्रभावित करती है। इसमें महिला को गर्भावस्था के सभी लक्षण अनुभव होते हैं, जैसे पीरियड्स का बंद हो जाना, पेट का बड़ना और वजन बढ़ना, पर रियलिटी में गर्भ में कोई Embryo नहीं होता है। तो आइए जानते है क्या होती है फाल्स प्रेगनेंसी लक्षण और उनके कारण? 

Advertisment

फाल्स प्रेगनेंसी के कारण

1. Psychological Factors 

कुछ महिलाएँ बहुत ज्यादा माँ बनने की इच्छा रखती हैं, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता हैं और गर्भावस्था के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। कभी–कभी डिप्रेशम, चिंता, या पिछले मिसकैरेज भी महिला के दिमाग पर गहरा असर डाल सकता है, जिससे उसे फाल्स प्रेगनेंसी का भ्रम हो सकता है। ऐसा भी होता है की जो महिलाएँ लंबे समय से गर्भवती नहीं हो पा रही हैं, उनमें इस स्थिति हो सकती है।

2. Hormonal Imbalance

मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानियों से शरीर के हार्मोनल सिस्टम में इंबैलेंस हो सकता है, जिससे शरीर में Prolactin और Estrogen जैसे हार्मोन्स की मात्रा बढ़ जाती है। इसके कारण गर्भावस्था के लक्षणों को उत्पन्न हो सकता है। मस्तिष्क का Hypothalamus भाग, जो शरीर के हार्मोनल नियंत्रण का कार्य करता है, मानसिक स्थिति के कारण गलत संदेश भेज सकता है।

3. Physical Conditions

ओवरी, पिट्यूटरी ग्लैंड, या थायरॉयड से संबंधित समस्याएँ शरीर में हार्मोनल बदलाव उत्पन्न कर सकती हैं, जिससे गर्भावस्था के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं और पेट में ट्यूमर या फाइब्रॉएड भी कभी-कभी फाल्स प्रेगनेंसी का कारण बन सकते हैं, क्योंकि यह पेट को बड़ा दिखा सकते हैं।

Advertisment

फाल्स प्रेगनेंसी के लक्षण

1. Periods 

फाल्स प्रेगनेंसी में महिला का periods रुक सकता है, पर इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। 

2. Breast 

स्तनों में दर्द, संवेदनशीलता, और यहां तक कि दूध का स्राव भी हो सकता है। यह लक्षण शरीर में बढ़े हुए प्रोलैक्टिन हार्मोन की वजह से होता है।

3. Weight 

महिला का वजन वास्तविक गर्भवती महिलाओं की तरह बढ़ सकता है।

4. Embryo 

कई महिलाएँ Embryo की हलचल का भी अनुभव कर सकती हैं, हालांकि गर्भ में कोई शिशु नहीं होता। 

Advertisment

5. Other 

और भी अन्य लक्षण होते है जैसे थकान, मॉर्निंग सिकनेस, और पीठ दर्द भी हो सकता है।

women Pregnancy Talks False pregnancy