Advertisment

क्यों पुरुषों का Virgin Women को लेकर ऑब्सेशन समस्यात्मक है?

आपने यह सब बातें तो जरूर सुनी होगी कि वर्जिन लड़की के साथ फील आती है या फिर जिस महिला ने पहले सेक्स किया है वह सेकंड हैंड है। इन बातों से यह पता चलता है कि वर्जिनिटी के लिए लोग हमारे समाज में कितने ज्यादा Obsessed हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update

Why Men Need To Stop Obsessing Over Virgin Women: आपने यह सब बातें तो जरूर सुनी होगी कि वर्जिन लड़की के साथ फील आती है या फिर जिस महिला ने पहले सेक्स किया है वह सेकंड हैंड है। इन बातों से यह पता चलता है कि वर्जिनिटी के लिए लोग हमारे समाज में कितने ज्यादा Obsessed हैं। यहां पर एक बात आपको ऑब्जर्व यह भी करनी चाहिए कि लोग सिर्फ महिलाओं की वर्जिनिटी के पीछे पड़े हुए हैं। कभी भी कोई यह नहीं कहता है कि यह पुरुष वर्जिन है लेकिन महिलाओं को इस बात का सबूत देना पड़ता है कि उन्होंने पहले सेक्स किया है या नही। आज हम जानेंगे कि पुरुषों को महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर क्यों इतना Obsessed नहीं होना चाहिए-

Advertisment

वर्जिनिटी क्या है?

यह एक समाज के द्वारा बनाया गया हुआ कांसेप्ट है।  इसके पीछे पूरा तर्क यह है कि महिलाओं को शादी के पहले सेक्स नहीं करना चाहिए लेकिन पुरुष कर सकते हैं लेकिन कब और कैसे वर्जिन होने क पता बरकरार हाइमन की उपस्थिति से किया जाता है? हाइमन का होना या ना होना वर्जिनिटी का संकेत नहीं है। कृपया इस पर ध्यान देना बंद करें। 

क्यों पुरुषों का Virgin Women को लेकर ऑब्सेशन समस्यात्मक है?

Advertisment

पुरुष सेक्स का उपयोग ऐसी चीज़ के रूप में करते हैं जिसे वे महिलाओं से प्राप्त करने के हकदार हैं। पौराणिक कथाओं को देखें सीता को भी अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था।  हाल ही में 2020 में एक मुख्यधारा के टीवी चैनल पर एक टीवी शो में एक अपनी पत्नी पर वर्जिनिटी टेस्ट कर रहा था। वे निश्चित रूप से इस धारणा को सही करने में मदद नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसी सोच की उछाल दे रहे हैं कि महिलाएं तब तक शुद्ध हैं जब तक उन्होंने सेक्स नहीं किया हैं। उनकी वर्जिनिटी को सिर्फ उनके पति ही शादी की रात को तोड़ सकते हैं। 

सेक्स एक पर्सनल चॉइस है। महिलाओं का अपनी चॉइस और डिसीजन के ऊपर पूरा कंट्रोल है। अगर आप सेक्स करना चाहते हैं तो आपको अपनी वर्जिनिटी को शादी तक रखने की जरूरत नहीं है। सेक्स करने से आप बुरे नहीं बन जाते हैं। सेक्स ना करना एक अच्छी लड़की की क्वालिटी नहीं है। सेक्स सिर्फ एक सेक्स है जो एक पर्सनल एक्सपीरियंस है। आपको यह सवाल भी पूछना बंद कर देना चाहिए कि क्या आप वर्जिन है? वो आपके प्रति जवाबदेह नहीं है और उसे अपने अतीत को आपके या किसी के सामने सही ठहराने की जरूरत नहीं है। नैतिकता सेक्सुअल लाइफ से जुड़ी होती है जब महिलाओं की बात आती है। वहीं जब पुरुषों की बात आती है तो वर्जिनिटी टेस्ट लेना या यौन संबंध बनाना एक उपलब्धि माना जाता है। यदि आप किसी से यह सवाल पूछ रहे हैं तो आपकी नैतिकता पर गौर किया जाना चाहिए। अगर आपको किसी लड़की की वर्जिनिटी है को लेकर इतने ही इंटरेस्टेड है तो आपको उसके साथ शादी नहीं करनी चाहिए।

losing virginity FAQs About Virginity Seal Todna Or Virginity Virginity Of Women Virginity Test
Advertisment