Travel Places: प्लान कर रहे बनारस यात्रा, तो ये 5 जगह जाना मिस न करें

बनारस की तो बात ही अलग है यहां की गलियों से लेकर यहां के खान-पान सभी जगत में मशहूर है। इस शहर के पवित्रता के बारे में वेदों और पुराणों में भी लिखा हुआ है। यहां की हवा में आपको इतिहास और भक्ति की मिठास देखने को मिलती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Top 5 Must-See Destinations in Varanasi

(Image credit: Pinterest)

Top5Must-SeeDestinationsinVaranasi: बनारस या वाराणसी नाम ही इतना मनमोहक है तो शहर कितना मनमोहक होगा। बनारस की तो बात ही अलग है यहां की गलियों से लेकर यहां के खान-पान पूरे विश्व में मशहूर है। यह केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व नहीं रखता बल्कि इसका एक अपना इतिहास है और करोड़ों लोगों की आस्था का संगम है। इस शहर के पवित्रता के बारे में वेदों और पुराणों में भी लिखा हुआ है। यहां की हवा में आपको इतिहास और भक्ति की मिठास देखने को मिलती है। अगर आप एक ऐसी यात्रा के तलाश में है जिसमें आप श्रद्धा और भक्ति का अनुभव करना चाहते हैं तो बनारस से अच्छी यात्रा और कोई नहीं होगी। बनारस में बिताए गए पल आपकी जिंदगी के अनमोल पल में से एक होंगे। तो अगर आप बनारस की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो भूल कर भी यह जगह विजिट करना ना भूलें। 

बनारस के 5 प्रमुख यात्रा स्थल 

1. काशी विश्वनाथ मंदिर 

Advertisment

बनारस एक ऐसा शहर है जिसमें स्वयं महादेव वास है। बनारस में बहुत सारे मंदिर हैं पर उनमें से सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है श्री काशी विश्वनाथ। यह काशी का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। यह मंदिर एट–पत्थरों से नहीं बल्कि लोगों की श्रद्धा से बना हुआ है।

2. मणिकर्णिका घाट

काशी एक ऐसा शहर है जहां लोग जन्म लेने से मृत्यु तक का सफर तय करना चाहते हैं। कहते हैं कि काशी में जिसकी मृत्यु होती है वह सीधा स्वर्ग प्रस्थान करता है। हिंदू धर्म में मणिकर्णिका घाट को बहुत ही पवित्र स्थल माना जाता है। यहां लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है और कहा जाता है कि अगर हम अंतिम संस्कार यहां करें तो मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां आकर आपको जिंदगी का असली मतलब पता चलेगा।

3. सारनाथ

बनारस के प्रमुख स्थलों में से सबसे खास स्थल सारनाथ माना जाता है। यह बनारस से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। देश–विदेश से लोग यहां आते हैं। यह वही स्थल है जहां गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। यहां धमेख स्तूप, म्यूजियम और बौद्ध मंदिर बहुत प्रचलित है। यह बौद्ध धर्म के लिए एक प्रमुख स्थल है। बौद्ध धर्म में इसकी मान्यता सर्वश्रेष्ठ है।

4. दशाश्वमेध घाट

Advertisment

अगर आप बनारस आए और आपने दशाश्वमेध घाट की शाम की आरती को मिस कर दिया तो बनारस क्या घूमा। दशाश्वमेध घाट गंगा किनारे स्थित एक बहुत प्रचलित घाट है। यहां की आरती देखने सैकड़ो लोग आते हैं। गंगा आरती का दृश्य बहुत ही मनमोहक लगता है जो मन को शांत कर देता है। यह ऐसा लगता है कि जिंदगी भर के लिए पल यूं ही ठहर गया है।

5. तुलसी मानस मंदिर

काशी में तुलसी मानस मंदिर भगवान राम को समर्पित है जो अत्यंत मनमोहक और सुंदर है। इस मंदिर को स्वामी तुलसीदास की याद में बनाया गया जिन्होंने यहां राम चरित्र मानस की रचना की थी। इस मंदिर में जाते ही आपको ऐसा लगेगा की सारी परेशानियों से दूर हो चुके हैं। यहां की दीवारों पर रामचरित्र मानस के श्लोक लिखे हुए हैं। रामचरित्र मानस का महत्व हमारे धर्म में बहुत अधिक है। बनारस आए तो तुलसी मानस मंदिर जाना ना भूलें।

Travel Destination