Advertisment

Pilgrimage Places In India: जानें भारत के 5 तीर्थ स्थानों के बारे में

ट्रेवल: भारत अपनी आध्यात्मिकता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। भारत में कई तीर्थस्थल हैं जहां हर साल हजारों अनुयायी आते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
07 Apr 2023
Pilgrimage Places In India: जानें भारत के 5 तीर्थ स्थानों के बारे में

Pilgrimage Places In India

Pilgrimage Places In India: भारत एक ऐसा देश है जहां कई जाति और धर्म के लोग बड़े प्यार से रहते हैं और भाईचारा निभाते हैं। भारत के धार्मिक स्थलों में तीर्थ स्थलों के अलावा कई मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे हैं।भारत अपनी आध्यात्मिकता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाते है। भारत में कई तीर्थस्थल हैं जहां हर साल हजारों अनुयायी आते हैं। तीर्थ स्थल पर पहुंचकर न केवल उनकी आस्था को संतुष्टी मिलती है, बल्कि दिल को सुकून भी मिलता है। अधिकतर तीर्थ स्थल प्राकृतिक नजारों के बीच में बसे हैं। सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि बाहर से टुरिस्ट लोग भी आते है। आइए जानते हैं भारत के तीर्थ स्थानों के बारे में

Advertisment

जानें भारत के तीर्थ स्थल के बारे में कुछ बातें 

जानें भारत के 5 तीर्थ स्थान के बारे में :-

Advertisment

1. वैष्णो देवी, जम्मू   

भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक वैष्णो देवी का नाम है। वैष्णो देवी को हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। जम्मू के कटरा में त्रिकुटा पर्वत पर एक गुफा में माता वैष्णो देवी का दरबार है। यह सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक हैं जहां हर साल भक्तों की भीड़ रहती है।

2. केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

Advertisment

भारत के प्रसिद्ध चार धामों में से एक केदारनाथ मंदिर है। भगवान शिव के इस मंदिर में हर साल लाखों भक्त यात्रा दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां की यात्रा सबसे कठिन तीर्थ में से एक माना जाता है। केदारनाथ मंदिर एक ऐसा मंदिर जहां आप कुछ दिल से मांगेंगे तो वो पूरा भी होता है। 

3. शिरडी, महाराष्ट्र

भारत का प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर महान संत साईं बाबा का अंतिम निवास स्थान है। शिरडी का यह तीर्थ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नासिक के पास स्थित है। शिरडी शहर धार्मिक स्थलों और गतिविधियों से भरा हुआ है।

Advertisment

4. ऋषिकेश, उत्तराखंड

देश की इस योग स्थान में ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षा के लिए हजारों लोग आते हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट वह जगह है जहां 3 पर्वत धाराएं मिलती हैं। लोग कई धार्मिक संस्कार और अनुष्ठान करने के लिए यहां आते हैं। यहां कई तरह के मंदिर है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।  

5. बोधगया, बिहार

बोधगया वह स्थान है जहां माना जाता है कि भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह बिहार में स्थित है और तीर्थ यात्री ध्यान और प्रार्थना करने के लिए यहां आते हैं। यहां कई मंदिर हैं, जहां अक्सर दुनिया भर से तीर्थयात्री आते हैं।यह बिहार के काफी फेमस मंदिरों में से एक है। 

Advertisment
Advertisment