Advertisment

Maha Shivratri मनाने के लिए कुछ बेहतरीन स्थान

यदि आप शिव भक्त हैं तो यह सामान्य सी बात है कि आप महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साहित होंगे। हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक महा शिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के पवित्र मिलन का जश्न मनाते हुए मनाई जाती है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Places to visit during MahaShivratri

MahaShivratri (Image Credit: file image)

5 places to visit during Maha Shivratri: यदि आप शिव भक्त हैं तो यह सामान्य सी बात है कि आप महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साहित होंगे। हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, महाशिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के पवित्र मिलन का जश्न मनाते हुए मनाई जाती है। सभी भक्त इस पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए एक साथ आते हैं और उनसे स्वास्थ्य, धन और आध्यात्मिक ज्ञान का आशीर्वाद मांगते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। 

Advertisment

महाशिवरात्रि क्या है?

महाशिवरात्रि, जिसे “शिव की महान रात” के नाम से भी जाना जाता है, शिव और शक्ति का प्रतीक है। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर लोगों के बीच कई अलग अलग मान्यताएं हैं। एक आम धारणा यह है कि इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार यह मान्यता है कि इस शुभ दिन पर, भगवान शिव ने सृजन, संरक्षण और विनाश का दिव्य नृत्य करा था, जिसे आज के समय में तांडव नृत्य के रूप में जाना जाता है। शिव भक्त सुख, समृद्धि, जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति के लिए आशीर्वाद पाने के लिए व्रत करते हैं, मंत्रो का जाप करते हैं और भगवान शिव से प्राथना करते हैं।

महाशिवरात्रि मनाने के कुछ बेहतरीन स्थान

Advertisment

छोटा कैलाश (भीमताल)

उत्तराखंड राज्य में स्थित छोटा कैलाश (Shiv Temple)नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। छोटा कैलाश मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि सतयुग में भगवान महादेव एक बार यह आए थे। अपने हिमालय भ्रमण के दौरान भगवान शिव और देवी पार्वती ने इस पहाड़ी पर विश्राम किया था। ऐसा माना जाता है कि यहां शिवलिंग की पूजा करने से भक्तो की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। 

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

Advertisment

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर, महाशिवरात्रि के दौरान एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। पवित्र गंगा नदी के घाट, भक्ति संगीत, गंगा आरती और अपनी आत्म को शुद्ध करने के पवित्र जल में डुबकी लगाते अनगिनत भक्त बेहद ही खुसूरत, शांत और मनमोहक अनुभव प्रदान करते हैं। 

हरिद्वार (उत्तराखंड)

हिमालय की तलहटी में पाया जाने वाला शहर, हरिद्वार महाशिवरात्रि मानने के लिए एक दिव्य जगह है। पूरा शहर ‘हर हर महादेव' की आवाज से गूंज रहा है क्योंकि भक्त गंगा में स्नान करने के लिए प्रसिद्ध हर की पौड़ी घाट पर एकत्र हो रहे हैं। पहाड़ियों के ऊपर स्थित चंडा देवी और मनसा देवी मंदिर शहर के आध्यात्मिक माहौल को और बड़ावा देते हैं।

Advertisment

मुरुदेश्वर मंदिर (कर्नाटक)

मुरुदेश्वर मंदिर में शिवरात्रि बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाती है, क्योंकि भक्त भव्य जुलूस और सांस्कृतिक उत्सव को देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 

सोमनाथ मंदिर (गुजरात)

गुजरात में अरब सागर के तट पर स्थित, यह प्राचीन मंदिर दूर दूर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, खासकर महाशिवरात्रि के दौरान। आप यहां जाकर अपनी महाशिवरात्रि मना सकते हैं।

Places Visit वाराणसी Maha Shivratri छोटा कैलाश मुरुदेश्वर मंदिर
Advertisment