Women Trip: महिलाओं के घूमने जाने के लिए 5 सुरक्षित जगह

ब्लॉग | ट्रेवल: सारी महिलाओं का ख्वाब होती है कि वह अकेले घूमने जाएँ। और महिलाओं का तो अपना एक अलग ही ख्वाब है अपने दोस्तों के साथ या फिर अकेले कही घूमने जाना। पर हमें चिंता रहती है कि जहां हम जा रहे हैं क्या वह जगह हमारे लिए सुरक्षित है कि नहीं।

author-image
Ria Dey
New Update
Women's Trip (Dizenr internarional.com).png

5 Safest Destinations For Solo Trip For Women (Dizenr internarional.com)

5Safest Destinations For Solo Trip For Women: सारी महिलाओं का ख्वाब होती है कि वह अकेले घूमने जाएँ। और महिलाओं का तो अपना एक अलग ही ख्वाब है अपने दोस्तों के साथ या फिर अकेले कही घूमने जाना। पर हमें चिंता रहती है कि जहां हम जा रहे हैं क्या वह जगह हमारे लिए सुरक्षित है कि नहीं।

महिलाओं के घूमने जाने के लिए 5 सुरक्षित जगह

1. ऋषिकेश

Advertisment

अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य को लेकर ऋषिकेश महिलाओं के लिए एक सबसे ज्यादा सुरक्षित घूमने जाने की जगह है भारत में। शाम को गंगा के किनारे पर बैठकर गंगा आरती देखने का कुछ अलग ही मजा है।अगर आपको कुछ एडवेंचरस करना है तो रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं।

2. केरल

दक्षिण भारत का केरल घूमने जाने के लिए सबसे पसंद किया जाता है। शहर की चहल-पहल से दूर एक शानदार सुंदर जगह जहां पर आप ताजी हवा का मजा ले सकते हैं। यहां की नदियों में बोटिंग करते हुए आसपास के प्राकृतिक दृष्ट का आनंद उठा सकते हैं।

3. माईसोर

माईसोर को कर्नाटक की कल्चरल कैपिटल माना जाता है। इस ऐतिहासिक जगह में बहुत सारे सुंदर बगीचा और महल हैं जो लोगों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करते हैं। यह जगह सिल्क और स्वादिष्ट मिठाई के लिए भी बहुत फेमस है। यहां की सुंदरता और कल्चर इस जगह को सुरक्षित बनाता है घूमने जाने के लिए।

4. शिमला

Advertisment

यहां पर पाइन और ओके पेड़ से भरे हुए हरे पहाड़ आपको देखने को मिलेंगे। ब्रिटिश के समय का सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन शिमला में आप हरा जंगल, रंगीन बाजार, कॉलोनियल बिल्डिंग, लैम्प पोस्ट और ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। आप यहां पर आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग जैसे चीजों का मजा ले सकते हैं।

5. पांडिचेरी

यहां पर उपस्थित फ्रेंच कॉलोनी पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप सुंदर नजारा के साथ समुंदर का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छी जगह होगी। यहां का खाना कल्चर और सुंदर फ्रेंच स्टाइल के शहर के साथ यह भारत का एक सिर्फ डेफिनेशन है।

ऋषिकेश शिमला travel