Advertisment

Women Traveling: यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा के लिए 5 टिप्स

महिलाओं को यात्रा करना काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन सुरक्षा की समस्या होने की वजह से और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को देखते हुए यात्रा के समय महिलाओं को अपनी सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। जानें अधिक इस ट्रेवल ब्लॉग में-

author-image
New Update
5 tips for Women's Safety while Traveling

5 tips for Women's Safety while Traveling

Women Travelling: आज कल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। काम को लेकर हो या शिक्षा को लेकर हर तरह से ऊँचाइयों तक पहुंच रही हैं। लेकिन महिलाएं जितना आगे बढ़ रही हैं उनके प्रति अपराध भी उतना ही बढ़ रहा है। यात्रा करना महिलाओं के लिए हमेशा ही एक अच्छा एक्सपीरियंस होता है लेकिन यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आज कल महिलाओं को लेकर अपराधों में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। आये दिन छेड़-छाड़, रेप,अपहरण जैसी घटनाएँ देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में यात्रा करना और भी मुस्किल दिखाई देता है। यात्रा करते समय बस, ट्रेन, कैब, होटल कुछ भी महिलाओं को लिए बहुत ज्यादा सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए यात्रा के दौरान अपनी सेफ्टी का विशेष ध्यान रखें। रहने की व्यवस्था हो या खाने की या फिर आने जाने के लिए पब्लिक कनवेंस की हमेशा सेफ्टी का ध्यान रखें। 

Advertisment

Women Safety: क्या हैं यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए 5 सुरक्षा टिप्स 

ट्रांसपोर्टेशन चुनते समय ध्यान रखें 

महिलाओं को यात्रा करते समय आवास और कनवेंस का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। जब भी आप यात्रा करें तो विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से यात्रा की योजना बनाएं। साथ ही स्टे के लिए सुरखित जगह चुने अगर आप अकेले यात्रा कर रही हैं तो होम-स्टे को अवॉयड करें। आने जाने के लिए कैब, बस आदि की पहले से बुकिंग करें।

Advertisment

यात्रा के दौरान परिवार के साथ जुड़े रहें 

अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान अपने परिवार या मित्रों को अपनी यात्रा की अपडेट देते रहें। अपने परिवार के साथ अपनी ट्रिप की प्लानिंग शेयर करें। आप कहाँ रुकने की व्यवस्था कर रहें हैं आदि के बारे में जानकारी दें। यदि आप अचानक अपनी यात्रा में कुछ बदलाव करते हैं तो उसकी भी जानकारी दें। जिससे यदि कोई आपात स्थिति होती है तो वे आप तक पहुंच सकें। 

डेस्टिनेशन मैप को समझ लें 

Advertisment

आपका जो भी ट्रेवल डेस्टिनेशन है उसके बारे में जाने। यात्रा से पूर्व ही उसके मैप को समझे इससे आपको यात्रा के दौरान मदद मिलेगी। मैप से आपको सही गलत रास्तों के बारे में जानकारी होगी जिससे आपको सुरक्षा पर खतरा ज्यादा नहीं रहेगा। 

खाने-पीने के समय सतर्क रहें 

यात्रा के दौरान खाते-पीते समय ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। अगर आप किसी पार्टी में जाते हैं तो ड्रिंक करने से पहले अपनी सुरक्षा के बारे में सोचें। किसी अननोन व्यक्ति से कुछ भी खाने-पीने के लिए ना लें। अगर शाम में आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने किसी मित्र को इसकी जानकारी दे दें। खाने के लिए हमेशा सुरक्षित और विश्वसनीय होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पर जाएँ। 

बैग हमेशा आगे की तरफ रखें 

यात्रा के दौरान अपने ट्रेवल बैग को सुरखित रखें। कहीं इधर-उधर रखने और टांगने से बचें हमेशा अपने सामने रखें और यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो उस समय अपने बैग को आगे की तरफ टांगे। अपने पैसे को अलग-अलग भागों में बाँटकर रखें। यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से आप अपने बाग में कुछ स्प्रे वगैरह भी रखें।

women safety safety Women Travelling
Advertisment