Advertisment

बारिश के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब के आसपास घूमें इन जगहों पर

बारिश का मौसम लगभग सभी लोगों को ही पसंद होता है। इस मौसम को अगर हम चाय की चुस्की, गर्म पकौड़े और एक अच्छे व्यू के साथ इंजॉय करें तो यह हमारे लिए जन्नत से कम नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Places To Visit

Image Credit: Pinterest, Expedia, Himachal Pradesh Tourism

Take a Trip To These Locations In Punjab During The Rainy Season: बारिश का मौसम लगभग सभी लोगों को ही पसंद होता है। इस मौसम को अगर हम चाय की चुस्की, गर्म पकौड़े और एक अच्छे व्यू के साथ इंजॉय करें तो यह हमारे लिए जन्नत से कम नहीं है। अगर हम पंजाब की बात करें तो यह ऐसा राज्य है जिसके उत्तर पूर्व और पूर्व में हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियां और उत्तर में जम्मू और कश्मीर की हिमालय पर्वत श्रंखला हैं। दूसरा इसकी राजधानी चंडीगढ़ है जिसकी खूबसूरती किसी से छुपी नहीं है। इसके साथ ही पंजाब में तीन दरिया बहते हैं जिनके किनारे अनेक खूबसूरत शहर बसे हैं। आज हम आपको पंजाब के आसपास की कुछ ऐसी जगह बताएंगे जिन्हें आप इस बारिश के मौसम में इंजॉय कर सकते हैं-

Advertisment

बारिश के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब के आसपास घूमें इन जगहों पर

डलहौजी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का यह शहर वादियों से घिरा हुआ है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह सकती है। यहां पर आपको प्रकृति का हर रूप देखने को मिलेगा जैसे नदियां, पहाड़, घास के मैदान, पेड़-पौधे और फूल जो आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होंगे। इस बारिश के मौसम में, आप अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ डलहौजी जा सकते हैं। डलहौजी में आप 'खज्जियार' जा सकते हैं। शॉपिंग के शौकीन शाम को माल रोड घूम सकते हैं। अगर आप जानवरों से प्रेम रखते हैं तो 'कालाटोप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी' आपके लिए परफेक्ट है। आप यहां तक ट्रैकिंग करते हुए भी पहुंच सकते हैं।

Advertisment

चैल

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन का यह शहर एक सुंदर हिल स्टेशन है जो शिमला के पास है। यह महाराजा पटियाला की समर कैपिटल हुआ करता था। आप यहां पर 'सिद्ध बाबा के मंदिर' जा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर 'चैल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी' भी है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी केवल 110 किलोमीटर है। आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर कुछ समय ब्रेक चाहते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट जगह है। आप 'साधुपुल झील' के आसपास मैगी और चाय का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैकिंग के शौकीन 'गौरा' और 'झज्जा' ट्रैक को चुन सकते हैं।

कसौली

Advertisment

हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत शहरों की कोई कमी नहीं है। इसमें से एक कसौली भी है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। अगर आप भी सनसेट देखने के शौकीन हैं तो आप कसौली में हाई पॉइंट पर सनसेट एंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही 'एंजेलिक चर्च' और 'मंकी पॉइंट' भी आपकी लिस्ट में शामिल होने चाहिए। यह शहर प्रकृतिक नजारों नजारों जैसे झरने, नदियों और पहाड़ों से भरपूर है। आप यहां पर ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

टिक्कर ताल

जब पहाड़ और वादियों की बात आती है तब पंजाब के लोगों के मन में सबसे पहले हिमाचल प्रदेश का नाम आता है। अगर हम आपको कहें कि आप हरियाणा में भी हिल स्टेशन का मजा लूट सकते हैं तो शायद आप इस पर यकीन ना करें। हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन टिक्कर ताल है जिसे 'मोरनी हिल्स' भी कहा जाता है। अगर आप भी प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो अगला ट्रिप आप मोरनी हिल्स का प्लान कर सकते हैं जहां पर आपको पहाड़ के साथ-साथ जंगली जीव भी देखने को मिलेंगे। आप यहां पर अलग-अलग एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जैसे बोटिंग, ट्रैकिंग म, नेचर वॉक और क्लाइंबिंग आदि।

Advertisment

चंडीगढ़

बारिश के दिनों का मजा लूटने के लिए आप चंडीगढ़ तक अपने दोस्तों के साथ एक वन डे रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ में आप प्राकृतिक नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं जैसे शाम को आप 'सुखना झील' जा सकते हैं। झील के किनारे पर बारिश की हल्की-हल्की बूंदे और साथ में दिलकश नजारें, आपको दिन के सभी तनाव भुलाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही आप 'रॉक गार्डन' भी जा सकते हैं। अगर आपको सुबह जल्दी उठना पसंद है तो 'Rose गार्डन आपके लिए परफेक्ट जगह है जहां पर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

Trip Planning
Advertisment