Advertisment

Travel 2024: ये हैं लक्षद्वीप में सबसे बेहतर घूमने लायक़ जगहें

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी कवरत्ती यूटी के प्रमुख शहर भी है। लक्षद्वीप के प्राकृतिक लैंडस्केप, रेतीले बीच, भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पति एवं जीव और भागदौड़ वाला जीवन पर्यटकों का आकर्षित केंद्र हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
lakashdweep (Pinterest)

Best Places To Visit In Lakshadweep (Image Credit: Pinterest)

Best Places To Visit In Lakshadweep: लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। इसका क्षेत्र 32 वर्ग किलोमीटर है। यह कुल 36 दीपों का समूह हैं जिसमें से 10 निवास द्वीप हैं। मलयालम और संस्कृति में लक्षद्वीप का अर्थ ‘एक सौ हजार द्वीप' हैं। यह जगह अपने हरे-भरे लैंडस्केप और सुंदर एवं सूर्य की रोशनी से भरे समुद्री किनारों के लिए जानी जाती हैं। इस यूनी-जिला केंद्र शासित क्षेत्र में 12 एटोल, तीन रीफ और पांच जलमग्न बैंक हैं। इसकी राजधानी 'कावारत्ती' है जो यूटी का प्रमुख शहर है। लक्षद्वीप के प्राकृतिक लैंडस्केप, रेतीले बीच, भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पति एवं जीव और भागदौड़ वाला जीवन पर्यटकों का आकर्षित केंद्र हैं।

Advertisment

Travel 2024: ये हैं लक्षद्वीप में सबसे बेहतर घूमने लायक़ जगहें 

बंगाराम द्वीप

बीच पसंद करने वाले लोगों के लिए 'बंगराम' बहुत अच्छा विकल्प है। यह द्वीप 'अगत्ती' और 'कावारत्ती' के करीब स्थिति है। यहां पर ट्रैवलर्स के लिए रिजॉर्ट भी उपलब्ध है जहां वो शांति और प्रकृति के बीच तनाव मुक्त इस नजारे का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ का खूबसूरत सनसेट, चमकती रेत, खजूर के पेड़ और झिलमिलाता समुद्र का पानी आपके ट्रिप को चार चांद लगा सकते हैं। इस जगह पहुंचने के लिए हवाई यात्रा बेस्ट है। बंगाराम के नजदीक अगत्ती एयरपोर्ट है।

Advertisment

अगाती द्वीप

लक्षद्वीप के सबसे मशहूर लैगून में से एक 'अगाती' जलीय विविधता से भरपूर है। इस द्वीप पर एयरपोर्ट भी स्थित है। अगर आप समुद्रीय नजारो का लुत्फ उठाने चाहते हैं जैसे मछली पकड़ना, स्कूबा डाइविंग, नौकायन, स्कीइंग और यहां तक ​​कि कायाकिंग भी तो आपके लिए यह एक उत्तमजगह है।

मिनिकॉय द्वीप

Advertisment

लक्षद्वीप का दक्षिणी सबसे बड़ा द्वीप 'मिनिकॉय' घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। इस द्वीप में सबसे पुराना 'लाइटहाउस' भी है जिसे 1885 में बनाया गया था। यहां पर हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम और महल भाषाएं बोली जाती हैं। यहां का जलवायु केरल के जलवायु के समान है। यह कोच्चि से 398 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां स्कूबा कायाकिंग, डाइविंग और स्नॉर्केलिंग का मजा उठा सकते हैं। 

कलपेनी द्वीप

एंड्रॉथ से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर 'कलपेनी' द्वीप, लक्षद्वीप में स्थित है। यहाँ की अलग-अलग प्रकार की वनस्पति, जीव, पौधे और जानवर आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही चमकती हुई रेत और आसमान के रंग जैसा पानी आकर्षण का केंद्र है। यहां का जलवायु 'केरल' के समान है। कोच्चि से इसकी दूरी 287 किलोमीटर है। 

कावारत्ती

केंद्रीय शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी 'कावारत्ती' है। यहां पर ट्रैवल्स स्विमिंग, कायाकिंग, सर्फिंग और कैनोइंग कैनोइंग के मजे ले सकते हैं। लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा मस्जिद कावारत्ती में हैं। मस्जिदों में से जामनाथ, महाहिद और उज्जा सबसे मुख्य हैं। सबसे पुरानी मस्जिद का निर्माण 'शेख मोहम्मद कासिम' द्वारा करवाया गया था। कोच्चि से इसकी दूरी 404 किलोमीटर है। यहां पर सबसे ज्यादा तापमान 32 डिग्री और कम से कम 28 डिग्री सेल्सियस है। 

2024 Lakshadweep लक्षद्वीप
Advertisment