Advertisment

Travel Jalore: जालौर के ये स्थान राजस्थान की यात्रा को बनाएंगे यादगार

जालौर राजस्थान का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जिला है, जिसे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वीरता की कहानियों के लिए जाना जाता है।  यह शहर प्राचीन काल में 'जाबालिपुर' के नाम से जाना जाता था।

author-image
kukshita kukshita
New Update
jalore

The Best 5 Places To Visit In Jalore: जालौर राजस्थान का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जिला है, जिसे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वीरता की कहानियों के लिए जाना जाता है। यह शहर प्राचीन काल में 'जाबालिपुर' के नाम से जाना जाता था। जालौर अपनी सुवर्ण नगरी और ग्रेनाइट सिटी के रूप में भी प्रसिद्ध है। जालोर में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल और मंदिर है जो इसे आकर्षण का केंद्र बनाते है। जालोर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय है बारिश का क्योंकि यहाँ के अधिकांश पर्यटन स्थान पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता लिए है जो इस समय ट्रिप को आनंदमय बनाती है। जालोर, अपने स्थापत्य कला, प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहर की उपस्थिति के कारण एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जो हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Advertisment

जालौर के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल 

1. जालौर का किला

यह किला जालौर का प्रमुख आकर्षण है और इसका इतिहास बेहद समृद्ध है। यह किला कई शासकों द्वारा बनाया गया था और इसका निर्माण 8वीं शताब्दी में शुरू हुआ था। किले के अंदर कई महल, मंदिर और हवेलियां हैं जो इसकी वास्तुकला की सुंदरता को दर्शाती हैं।

Advertisment

2. आशापुरी माता मंदिर

जालौर के मोदरा में स्थित यह मंदिर माँ आशापुरी को समर्पित है। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों यात्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषकर होली के तीसरे दिन वाले मेले में आते है। आशा पूर्ण करने वाली देवी आशा पूरा देवी जालौर के चौहान शासकों के कुलदेवी थी। 

3. नीलकंठ महादेव मंदिर

Advertisment

यह मंदिर जालौर के भाद्राजून तहसील में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां भक्तों की बड़ी संख्या में आस्था देखने को मिलती है। मंदिर की वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत है और यह एक शांत वातावरण प्रदान करता है।



4. श्री सुंधा माता मंदिर

जालौर जिले के भीनमाल के सुन्धा में स्थित यह मंदिर माँ सुंधा को समर्पित है और यह जालौर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। मंदिर में माँ सुंधा की प्रतिमा बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर करीब ९०० वर्ष पुराना ऊंची पहाड़ी पर बसा है।

Advertisment

5. जहाज मंदिर

यह एक जैन मंदिर है जो बिशनगढ़ से 5 किलोमीटर दूर मांडवला गांव में है। श्री शांतिनाथ प्रभु की प्रतिमा और परमात्मा का मार्ग पंचधातु से बनाया गया है। यह मंदिर जहाज आकार में बना है और इसे संगमरमर से तराशा गया है। 

यदि आप राजस्थान की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो जालौर को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें।

Solo Traveling benefits of traveling Rajasthan Best Travel Destinations travel
Advertisment