Advertisment

Hair Care: केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे और नुकसान

केराटिन वह प्रोटीन है जिससे बालों की संरचना हुई होती है। अपने बालों को खूबसूरत बनाने और उन्हें शाइन देने के लिए पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट काफी प्रचलन में है। आइये जानते हैं कि केराटिन ट्रीटमेंट के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Keratin Treatment Pros And Cons 

(Image Credit: Pinterest)

 Keratin Treatment Pros And Cons: केराटिन वह प्रोटीन है जिससे बालों की संरचना हुई होती है। केवल बालों की ही नहीं यह नाखूनों में भी पाया जाता है। अपने बालों को खूबसूरत बनाने और उन्हें शाइन देने के लिए पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट काफी प्रचलन में है। इस प्रक्रिया में बालों को अच्छे से हेयर वॉश और ट्रिम करने के बाद इस केराटिन मास्क या प्रोटीन को लगाया जाता है। इसे कुछ देर छोड़कर इसे हीट दी जाती है ताकि यह बालों में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद हेयर वॉश और स्टाइलिंग से बालों को खूबसूरत और नया सा लुक दिया जाता है। आइये जानते हैं कि केराटिन ट्रीटमेंट के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

Advertisment

केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे और नुकसान

केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे

1. फिज कम करता है

Advertisment

केराटिन ट्रीटमेंट से बालों में कम फ्रज हो जाता है और वह जल्दी सुलझ जाते हैं। साथ ही यह काफी खूबसूरत और बाउंसी दिखने लग जाते हैं। केराटिन ट्रीटमेंट बालों को एक नया सा लुक दे देता है। 

2. बाल स्मूद हो जाते हैं 

बालों को सस्मूद करने में केराटिन ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद होता है। इससे बाल काफी सॉफ्ट और खूबसूरत दिखाई देते हैं। यह ट्रीटमेंट लंबे समय तक रहने के कारण बालों में यह सॉफ्टनेस और शाइन बनी रहती है।

Advertisment

3. डैमेज को रिपेयर करता है 

केराटिन बालों के ही प्रोटीन होने के कारण डैमेज को रिपेयर करते हैं। जिससे कि दो मुंहे बाल, रफनेस खत्म हो जाती है। साथ ही यह बालों को मुलायम बाउंसी और खूबसूरत बना देते हैं। 

4. बाल अधिक शाइनी लगते हैं

Advertisment

बालों को शाइनी बनाने में केराटिन ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद होता है। इस प्रक्रिया में केराटिन बालों में एब्जॉर्ब करने के लिए हीट दी जाती है। जिसके कारण बाल में शाइन वापस आ जाती है। 

5. बालों को स्ट्रेंथ देता है और हेयर ग्रोथ बढ़ाता है

केराटिन ट्रीटमेंट एक प्रोटीन होने के कारण बालों को मजबूती देता है और हेयर ग्रोथ को भी बढ़ाता है। कई लोगों का मानना है कि केराटिन ट्रीटमेंट लेने के बाद उनकी हेयर ग्रोथ काफी अच्छी हो जाती है। साथ ही बालों की मजबूती बढ़ जाती है।

Advertisment

केराटिन ट्रीटमेंट के नुकसान

1. हेयर डैमेज

कई बार केराटिन ट्रीटमेंट मन चाहे इफेक्ट नहीं देता और यह बालों को डैमेज कर देता है। जिससे कि स्प्लिट एंड और और बालों में रूखापन देखा जाता है। जिससे कि बाल डैमेज होते चले जाते हैं। कई बार यह डैमेज रिकवर नहीं हो पाता।

Advertisment

2. एलर्जी

केराटिन ट्रीटमेंट में होने वाले केमिकल के कारण कई बार एलर्जी हो सकती है। जिससे कि स्कैल्प में इचिंग और इरिटेशन साथ ही गर्दन, पीठ और चेहरे पर भी या सारे एलर्जीक रिएक्शन देखे जा सकते हैं। किसी भी ट्रीटमेंट को लेने से पहले एक पैच टेस्ट आवश्यक होता है।

3. बालों में फ्रिज

Advertisment

केराटिन ट्रीटमेंट कई बार रिवर्सिबल इफेक्ट दे देता है। जिसके कारण फ्रिज खत्म होने की बजाय बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। जिससे की हेयर लॉस भी हो सकता है। केराटिन ट्रीटमेंट लेने से पहले इन सारी बातों का जानना बहुत आवश्यक है। 

4. ज्यादा समय तक न टिकना

दावा किया जाता है कि केराटिन ट्रीटमेंट के प्रभाव काफी समय तक ठहरते हैं जबकि कई बार लोगों ने अनुभव किया है कि यह बहुत समय तक नहीं टिकता। महंगा होने के कारण यह इसका एक नुकसान भी हो सकता है। 

5. हेयर फॉल

केराटिन ट्रीटमेंट के एलर्जिक रिएक्शन और साइड इफेक्ट के कारण हेयर फॉल हो सकता है। कई बार यह हेयर फॉल बहुत अधिक हो जाता है और इसे ठीक करने में काफी समय लग जाता है।

Keratin Treatment Effects
Advertisment