Breaking Stereotype: केवल स्ट्रेट हेयर का ही चलन क्यों है? हर टाइप है खूबसूरत

टीवी, फोन आदि हर जगह अक्सर देखा जाता है कि एक अलग प्रकार का स्टीरियोटाइप का चलन रहता है। जिसमें की हमेशा खूबसूरत बालों को स्ट्रेट दिखाया जाता है। आइये इसके बारे में थोड़ी चर्चा करते हैं।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Curly And Straight Hair Care Routine

(Image Credit: File Image)

Stereotype Of Straight Hair: टीवी, फोन आदि हर जगह अक्सर देखा जाता है कि एक अलग प्रकार का स्टीरियोटाइप का चलन रहता है। जिसमें की हमेशा खूबसूरत बालों को स्ट्रेट दिखाया जाता है। जब भी मूवीस आदि में किसी कैरेक्टर का मेकओवर होता है तो उसके कर्ली बालों को स्ट्रेट किया जाता है। जो कि ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बताया जाता है। यह स्टीरियोटाइप बहुत लंबे समय से चला आ रहा है। आइये इसके बारे में थोड़ी चर्चा करते हैं।

केवल स्ट्रेट हेयर का ही चलन क्यों है? हर टाइप है खूबसूरत

Advertisment

बचपन में भी जो पुरानी मूवीस या कार्टून देखा करते थे तो उसमें अक्सर जो खूबसूरत लड़की होती थी। उसे स्ट्रेट हेयर में ही दिखाया जाता था या तो किसी लड़की का नया मेकओवर किया जाता था तो स्ट्रेट हेयर किए जाते थे।

जब भी किसी सालों या पार्लर में हेयर कट करने कर्ली हेयर टाइप वाले लोग जाते हैं तो उन्हें अक्सर इस बात की सलाह दी जाती है कि आप अपने हेयर को स्ट्रेट कर ले यह काम फ्रिजी हो जाएंगे और ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। 

इतना ही नहीं अक्सर फैमिली फंक्शन आदि में भी लोग कर्ली हेयर वाली लड़कियों को अपने बाल को अलग तरीके से स्टाइल करने के लिए कहते हैं। क्या कर्ली हेयर टाइप नहीं होता यह तो नेचुरल है? फिर भी इसको लेकर के इतनी सारी बातें क्यों कही जाती हैं?

Advertisment

एक ही हेयर टाइप को ब्यूटी स्टैंडर्ड मान लेना सही नहीं होता। केवल एक हेयर टाइप ही नहीं ऐसी बहुत सारी चीज होती हैं। जिन्हें समाज में एक ब्यूटी स्टैंडर्ड की तरह अपनाया जाता है और उसके अलावा बाकी चीजों को केवल ठीक करने का नाम दे दिया जाता है।

हेयर टाइप चाहे जो भी हो हर हेयर टाइप अपने अलग ग्रुप में खूबसूरत होता है। इसे किसी भी तरीके से ठीक करना या यह कहना कि तुम्हारे हेयर टाइप को ठीक करने की जरूरत है सही नहीं है। कर्ली हेयर्स भी नेचरली खूबसूरत लगते हैं केवल उनकी देखभाल करने की आवश्यकता होती है। ताकि कर्ल्स निखरकर खूबसूरत लगे।

Hair beautiful