Advertisment

Hair Care: कर्ली और स्ट्रेट हेयर केयर रूटीन, जानें दोनों में क्या है फर्क

हमारे रचयिता ने सबको बहुत खुबसूरत बनाया। किसी को घुंघराले बाल दिए तो किसी को बिल्कुल स्ट्रेट और किसी-किसी को वेवी। सब ही टाइप अपने तरीके से अनोखे और खूबसूरत हैं। आईए जानते हैं कर्ली और स्ट्रेट हेयर रूटीन के बारे में।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Curly And Straight Hair Care Routine

(Image Credit: Pinterest)

Curly And Straight Hair Care Routine: हमारे रचयिता ने सबको बहुत खुबसूरत बनाया। किसी को घुंघराले बाल दिए तो किसी को बिल्कुल स्ट्रेट और किसी-किसी को वेवी। सब ही टाइप अपने तरीके से अनोखे और खूबसूरत हैं। इन बालों को इनकी खूबसूरती निखारने के लिए इनकी देखभाल भी अलग तरीके से होती है। कर्ली और वेवी हेयर डेली कंघी की आवश्यकता नहीं होती जबकि स्ट्रेट हेयर को रोज कंघी करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कर्ली हेयर को कंघी करने पर उनकी संरचना बिगड़ जाती है सूट दुबारा जा तक हेयर वॉश ना किया जाती वो बहुत अधिक फ्रीजी को जाते हैं साथ ही उन्हें संभालना भी मुश्किल हो जाता है। आईए जानते हैं कर्ली और स्ट्रेट हेयर रूटीन के बारे में।

Advertisment

कर्ली और स्ट्रेट हेयर केयर रूटीन, जानें दोनों में क्या है फर्क

कर्ली और वेवी हेयर रूटीन 

1. तेल मसाज 

Advertisment

कर्ली और वेवी हेयर को वॉश करने से पहले तेल लगाना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इससे बालों में मॉइश्चर जाता है। जो कि उनकी संरचना बनाने में मदद करता है। अपने बालों में तेल को तीन से चार घंटे से ज्यादा देर के लिए ना छोड़े।

2. शैंपू

बालों से एक्सेस तेल को निकालने के लिए शैंपू की आवश्यकता होती है। इसके लिए दो बार शैंपू करना आवश्यक होता है। कर्ली हेयर्स वालो को अक्सर अपने बालों में स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ पर भी शैंपू करना जरूरी होता है क्योंकि इन बालों में बिल्ड अप हो जाता है। जिससे कि स्प्लिट एंड हो सकते हैं। स्कैल्प से लेकर लेंथ तक शैंपू करने के लिए एक अलग शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि स्पेशली कर्ली हेयर वालों के लिए बना होता है।

Advertisment

3. कंडीश्नर और हेयर मास्क

कर्ली हेयर में बहुत अधिक फ्रिज पाया जाता है। जिसके कारण हेयर लॉस बहुत अधिक होता है। इस फ्रिज को कम करने के लिए और बालों को स्मूथ करने के लिए कंडीशनर की आवश्यकता होती है। साथ ही हेयर मास्क भी जरूरी होता है क्योंकि यह बालों को दीप कंडीशन करता है और एक स्पेसिफिक संरचना देने में मदद करता है जिसे की कर्ली बाल की खूबसूरती उभर कर आती है। 

4. गीले बालों में कंघी

Advertisment

कर्ली और वेवी हेयर हमेशा ही हेयर वॉश की तुरंत बाद झड़ना चाहिए क्योंकि बाल ड्राई हो जाने के बाद इन्हें झाड़ने से उनकी संरचना में बदलाव आ जाता है और यह बहुत फ्रीज़ी बन जाते हैं। गीले बालों को झाड़ कर अपनी मुट्ठी में क्रंच करें। जिससे कि यह मॉइश्चर अब्जॉर्ब करते हैं।

5. कर्ल क्रीम और सीरम

कर्ली हेयर को टिकाने और इसे ज्यादा खूबसूरत संरचना देने के लिए कर्ल क्रीम की आवश्यकता होती है। यह बालों को एक स्पेसिफिक संरचना बनाने में मदद करता है। साथ ही सीरम फ्रिज को कम करता है।

Advertisment

स्ट्रेट हेयर रूटीन 

1. तेल मसाज 

हेयर वॉश से पहले ऑयल मसाज करना बहुत आवश्यक होता है। यह बालों को मॉइश्च करता है। साथ ही डैमेज को रिपेयर करने में भी मदद करता है। बाल स्ट्रेट हो या कर्ली यह स्टेप बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। 

Advertisment

2. शैंपू

स्ट्रेट हेयर में हमेशा स्कैल्प में ही शैंपू लगाना चाहिए क्योंकि बालों में शैंपू करने से यह काफी रफ हो जाता है और स्प्लिट एंड हो सकते हैं। इसीलिए केवल स्कैल्प में ही शैंपू से मसाज करें। 

3. कंडीशनर 

Advertisment

कंडीशनर स्ट्रेट बालों के लिए भी आवश्यक होता है क्योंकि यह फ्रिज को कंट्रोल करता है। साथ ही एक खूबसूरत शाइन देने और बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। शैंपू के तुरंत बाद अपने हेयर लेंथ में कंडीशनर लगाएं।

4. सीरम

बालों के फ्रीज को कंट्रोल करने के लिए और उन्हें एक खूबसूरत शाइन देने के लिए सीरम की आवश्यकता होती है। 2 से 3 ड्रॉप सीरम हल्के गीले बालों में लगाएं और अच्छे से हेयर लेंथ पर स्प्रेड करें। इसके तुरंत बाद ही कंघी करें। 

5. 80% बाल सुख जाने के बाद कंघी

स्ट्रेट हेयर को हेयर वॉश की तुरंत बाद नहीं झाड़ना चाहिए क्योंकि इससे बहुत अधिक हेयर फॉल हो सकता है। 80% बाल सूख जाने के बाद ही उसमें कंघी करें। कंगी से पहले सीरम का उपयोग बालों को जल्दी सुलझा देता है।

Hair Care Tips
Advertisment