Advertisment

Skin Care: केमिकल युक्त फेस वॉश इस्तेमाल करना सही? जानें नेचुरल उपाय

हमारे किचन के कुछ ऐसे नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से भी एक अच्छा फेस वॉश बनाया का सकता है जिससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आईए जानते हैं की नेचुरल फेस वॉश कैसे बनाया जा सकता है?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Why You Should Not Use Chemical Face Wash, Know It's Natural Alternatives 

Why You Should Not Use Chemical Face Wash, Know It's Natural Alternatives: पसीने, गंदगी, तेल और डर्ट को निकालने के लिए, अपने चेहरे को साफ और क्लियर बनाने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल तो सभी करते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त फेस वॉश स्किन के लिए ठीक नहीं होते। समय के साथ धीरे-धीरे यह स्किन की नेचुरल शाइन हटा सकते हैं। यह काफी अधिक एक्सपेंसिव होने के साथ साइड इफेक्ट भी दे सकते हैं। ऐसे में क्या फेस वॉश को इस्तेमाल करना चाहिए? फेस वॉश को खरीदने से पहले उनके इनग्रेडिएंट को अच्छे से चेक करना आवश्यक होता है ताकि फ्यूचर में होने वाले खतरे से पहले ही बचा जा सके। इसके अलावा हमारे किचन के कुछ ऐसे नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से भी एक अच्छा फेस वॉश बनाया का सकता है जिससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आईए जानते हैं की नेचुरल फेस वॉश कैसे बनाया जा सकता है?

Advertisment

केमिकल युक्त फेस वॉश इस्तेमाल करना सही? जानें नेचुरल उपाय 

1. बेसन 

चने के बेसन में नेचुरल स्क्रब या एक्सफोलिएट करने का गुण होता है। यह चेहरे को मॉश्चराइज करता है साथ ही डीप क्लीनिंग में मदद करता है। बेसन में एक चुटकी हल्दी डालकर फेस वॉश करना काफी लाभदायक होता है। बेसन से कई सारे फेस मास्क भी बनाए जा सकते हैं जैसे बेसन, मलाई, दूध, नींबू और एक चुटकी हल्दी। यह सारे इनग्रेडिएंट मिलकर चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ क्लीन भी करते हैं। इस मास्क को चेहरे पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद सर्कुलर मोशन में रब करते हुए वॉश कर दें।

Advertisment

2. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी से फेस वॉश करना या इसका फेस मास्क लगाना एक्ने के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ, स्किन को अंदर से साफ करता है मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस वॉश करना काफी फायदेमंद होता है। 

3. चावल का आटा

Advertisment

चावल के आटे में स्किन ब्राइट करने की कैपेसिटी होती है। साथ ही यह पिगमेंटेशन को भी कम करता है। टैनिंग को कम करने के लिए भी चावल का आटा काफी फायदेमंद होता है। जेंटल स्क्रब के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. एलोवेरा 

एलो वेरा फेस वॉश का इस्तेमाल करने से सन टैनिंग और पिंपल कम हो जाते हैं। साथ ही इसमें स्किन को नचूरली रिफ्रेश करने की प्रॉपर्टी होती है। यह एंटी एजिंग की तरह काम करता है और स्किन में होने वाली इचिंग और इरिटेशन को भी कम करने का काम करता है। एलोवेरा एक बहुत अच्छा मॉश्चराइजर भी होता है।

Advertisment

5. चंदन

चंदन हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है यह स्किन को अंदर से रिफ्रेश करता है और ठंडक पहुंचाता है। चंदन का इस्तेमाल करने से टैनिंग भी कम होती है और पिंपल्स की समस्या भी खत्म हो जाती है।

Natural Products
Advertisment