/hindi/media/media_files/DasGmrKELUqw6JFKxKLk.png)
(Image credit: pinterest)
5AuspiciousColorstoWearonHartalikaTeej: हरतालिका तीज हमारे हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व माना गया है जो महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता। हरतालिका तीज महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि यह व्रत उनके पति के लंबे उम्र और परिवार में खुशहाली के लिए रखा जाता है। हरतालिका तीज का महत्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा हुआ है। कुंवारी कन्या अभी यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और सोलह सिंगार करती हैं। श्रृंगार करते समय वह कपड़ों के रंगों का चयन बहुत सोच समझ कर करती हैं। तो आइये जानते हैं हरतालिका तीज पर कौन से रंग पहनना होगा शुभ।
हरतालिका तीज पर पहने ये 5 रंग
1. लाल
लाल रंग हरतालिका तीज के अवसर पर अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग सौभाग्य, प्रेम, ऊर्जा और शक्ति को दर्शाता है। वैवाहिक महिलाओं के लिए लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है जो उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थायित्व को दर्शाता है। तीज के दिन लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना न केवल पारंपरिक है बल्कि यह माता पार्वती और भगवान शिव की आशीर्वाद को आकर्षित भी करता है। लाल रंग में व्रती महिलाएं सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करती हैं।
2. पीला
पीला रंग ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से जीवन में पॉजिटिविटी और आत्म शांति का संचार होता है। पीला रंग सूरज के प्रकाश का प्रतीक है जो जीवन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। पीले रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनने से मन को शांति मिलती है। पीला रंग भगवान विष्णु का भी प्रतीक है जो तीज के धार्मिक महत्व को और बढ़ाता है।
3. हरा
जैसे कि हम जानते हैं हर रंग प्रकृति, समृद्धि और ताजगी का प्रतीक होता है। यह रंग हरतालिका तीज पर धारण करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यह देवी पार्वती को अत्यधिक प्रिय माना जाता है जो की जीवन के नवजीवन और पूर्ण जीवन का प्रतीक है। अगर महिलाएं तीज पर हरे रंग की साड़ी या सूट पहने तो न केवल महिलाओं को आंतरिक संतुलन मिलता है बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। हरे रंग की चूड़ियां भी पहनना परंपरिकता को दर्शाता है।
4. गुलाबी
गुलाबी रंग प्रेम करुणा और कोमलता का प्रतीक है। अगर हम तीज के अवसर पर गुलाबी रंग पहने तो यह उत्साह और पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करता है। तीज के दिन महिलाओं के लिए यह बहुत उपयुक्त माना गया है। गुलाबी साड़ी लहंगा या सूट पहनने से महिलाओं के मन में संतोष और प्रशांत का भाव आता है जिसे वह व्रत को खुशी-खुशी मनाने के लिए प्रेरित होती हैं। यह रंग महिलाओं की सौम्यता और प्रेमपूर्ण स्वभाव को दर्शाता है, जिससे परिवार में प्रेम और सौहार्द्र बना रहता है।
5. सुनहरा
सुनहरा रंग धन ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक है तीज के दिन सुनहरे रंग के कपड़े पहनना न केवल आपको रॉयल लुक देता है बल्कि यह रंग देवी लक्ष्मी को अति प्रिय है और उनकी कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है। सुनहरे रंग की साड़ियां लहंगा पहनने से महिलाओं की पर्सनालिटी में चमक और आकर्षण बढ़ता है। यह रंग परिवार में सुख–शांति और धन–धान्य की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। सुनहरे रंग की ज्वेलरी और एक्सेसरीज पहनकर महिलाएं और भी खूबसूरत बन जाती हैं।