Advertisment

Best Places In Delhi: दिल्ली आए हैं तो घूमें लाल किला सहित अन्य जगहें

ट्रेवल | ब्लॉग: भारत देश की सबसे ज्यादा आबादी दिल्ली में ही है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Delhi

Best Places In Delhi

Best Places In Delhi: दिल्ली भारत की राजधानी है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक हिस्सा है। दिल्ली सबसे खूबसूरत शहर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। भारत देश की सबसे ज्यादा आबादी दिल्ली में ही है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यहां मुग़लों द्वारा बनाई गई इमारतों का ढेर लगा पड़ा है जहां सिर्फ भारतीय यात्री ही नहीं विदेशी यात्री भी भारी मात्रा में आते हैं। अच्छी घूमने फिरने की जगहों से लेकर हर राज्य का पारंपरिक खाना आपको यहां आसानी से मिल जाएगा और आपको हाथ-पैर भी नहीं मारने पड़ेंगे। मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे और मस्ज़िद तक तक हर चीज़ आपको यहां मिल जाएगी। आइए जानते हैं दिल्ली की जगहों के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए। 

Advertisment

क्या हैं दिल्ली की 5 बेस्ट जगह

जानिए दिल्ली की ये 5 बेहतरीन जगहों के नाम :-

1. लाल किला 

Advertisment

मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बना सुंदर किला, यात्रियों को आकर्षित करने वाला मुख्य स्थान है। यह बहुत-सी अलग-अलग तरह की जगह का संगम है। कारीगरों ने इतनी महीनता से इसका हर कोना बनाया है। इस किले के अंदर बहुत कुछ मिलता है, जो कि काफी देखने लायक होता है। लाल किला अंदर से काफी बड़ा है। यह एक टूरिस्ट प्लेस है जहां आपको जरूर जानी चाहिए।

2. इंडिया गेट

अगर आप दिल्ली दर्शन के लिए जाएं तो ये जगह जरूर देखें। राष्ट्रपति भवन की सीध में बना हुआ यह स्थान प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया है। ये जगह काफी फेमस है, और एक टूरिस्ट प्लेस भी है।

Advertisment

3. क़ुतुब मीनार

कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई यह इमारत दिल्ली की ऊंची इमारतों में से एक है। यह सबसे नामी दिल्ली प्लेस है। इसके समीप ही एक लौह स्तम्भ बना है जिसकी ख़ासियत यह है कि इसपर आज तक जंग नहीं लगी है।

 4. अक्षरधाम मंदिर

Advertisment

यह सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में शामिल है। यह स्वामिनारायण जी का मंदिर है। एक बार अंदर जाने के बाद आप इसके हर एक कोने की तारीफ करते रहेंगे। यह सबसे मशहूर दिल्ली का मंदिर है। आप यहां आकर बाहरी दुनिया को पूरी तरह से कुछ समय के लिए भूल जाऐंगे। 

5. छत्तरपुर मंदिर

दक्षिणी दिल्ली में स्थित यह मंदिर आध्यात्मिकता का प्रतीक है। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, लक्ष्मी जैसे कई भगवानों की मूर्ती आपको भक्ति की दुनिया में ले जाएगी। अगर आप पूजा-पाठ करते है तो आप यहां आकर अपनी भक्ति में लीन हो सकते हैं। 

दिल्ली best places in delhi लाल किला क़ुतुब मीनार अक्षरधाम छत्तरपुर
Advertisment