Healthy Foods: क्या हैं वह 6 चीज़ें जो स्वास्थ के लिए हैं फायदेमंद

आज के समय में लोगों को चाय या काफी ज्यादा पसंद होती है।जबकि यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होती। आपको इन वस्तुओं का सेवन करने के बजाय दूध का सेवन करना चाहिए। दूध हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हमारे शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता है।

author-image
New Update
milk

Healthy Foods

Health Tips: आपने देखा होगा बहुत से लोग अपने स्वास्थ के लिए काफी चिंतित रहते हैं। हमारा शरीर हमारी देखभाल चाहता है और इसे स्वस्थ रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारे आस पास कुछ ऐसी चीजें उपस्थित हैं जो हमारे शरीर को पोषक तत्व देने के साथ साथ उसे मजबूत भी बनाती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी हैं वह 6 जो फायदेमंद हैं आपके स्वास्थ के लिए।

6 things which are beneficial for your health -

1. एक ग्लास गर्म पानी

Advertisment

हममें से बहुत से लोग यह जानते हैं कि गर्म पानी पीना चाहिए। आपने अपने घर में किसी ना किसी को यह करते देखा होगा। गर्म पानी हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई (detoxify) करता है। आप यदि रोज सुबह एक से दो ग्लास गर्म पानी पीते हो तो आपको कभी पिंपल्स की समस्या नहीं होगी। गर्म पानी कांस्टिपेशन को भी ठीक कर देता है।

2. एक सेब

आपने और हम सब ने यह कहावत तो सुनी ही है "वन एप्पल इन आ डे कीप्स द डॉक्टर अवे"। यह संपूर्णता सत्य है क्योंकि हमारे शरीर को जिन जरूरी वस्तुओं की आवश्कता होती है वह सेब में पाए जाते हैं। यह हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाता है।

12 Remedies To Cure Gout And Gout Pain At Home - SheThePeople TV

3. 5 बादाम

Advertisment

हमारे घर में बुद्धी को तेज करने और हमें फिट रखने के लिए, रोज सुबह मां रात को भीगा कर रहे हुए बादाम देती है। यह हमारी आंखों, बालों, और दिमाग के लिए तो फायदेमंद होता है। बादाम में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो हमें कैंसर (cancer) जैसी बड़ी बीमारी से बचाते हैं।

4. खजूर

आपको यदि लंबे समय से वीकनेस कि समस्या है। आप कोई काम करके जल्दी थक जाते हो, तो आपको रोज सुबह 4 खाजोरों का सेवन करना चालू कर देना चाहिए। आप जल्द ही इससे ठीक हो जाएंगे।

5. दूध

आज के समय में लोगों को चाय या काफी ज्यादा पसंद होती है।जबकि यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होती। आपको इन वस्तुओं का सेवन करने के बजाय दूध का सेवन करना चाहिए। दूध हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हमारे शरीर  को बहुत से फायदे पहुंचाता है।

6. नींबू

Advertisment

आपको रोज एक नींबू का सेवन जरूर करना चाहिए । नींबू हमारे शरीर को मोटापे से बचाते हैं। आप नींबू का सेवन लेमोनेड (lemonade) या फिर गर्म पानी के साथ कर सकते हैं, आप चाहें तो इसमें अदरक (Ginger) और सेहेद (honey) भी मिला सकते हैं।

honey Health Tips cancer Ginger