Advertisment

Unsuccessful People: जानिए नाकामयाब लोगों के बिहेवियर पैटर्न

जीवन में हर कोई कामयाब होना चाहता है। परंतु बहुत कम ही लोग होते हैं जो कामयाबी के लिए बहुत मेहनत करते हैं और हर मुश्किल को पार करके सफलता के लिए दृढ़ता से चलते रहते हैं। नाकामयाब लोग अधिकतर बहाने बनाते हैं और कुछ खास तरह का बिहेवियर दिखाते हैं।

author-image
Shruti
New Update
How to deal with Failure

(Image Credit - Freepik)

Behaviour patterns of unsuccessful people: जीवन में हर कोई कामयाब होना चाहता है। हर कोई अपने आप को कामयाबी के शिखर पर पहुंचता हुआ देखना चाहता है। परंतु बहुत कम ही लोग होते हैं जो कामयाबी के लिए बहुत मेहनत करते हैं और हर मुश्किल को पार करके सफलता के लिए दृढ़ता से चलते रहते हैं। नाकामयाब लोग अधिकतर बहाने बनाते हैं और कुछ खास तरह का बिहेवियर दिखाते हैं। ऐसा करने से वह कभी भी सफल नहीं हो पाते। आइये जानते हैं नाकामयाब लोगों के बिहेवियर पैटर्न-

Advertisment

जानिए नाकामयाब लोगों के बिहेवियर पैटर्न

1. काम प्रोक्रास्टिनेट करना

नाकामयाब लोग अक्सर अपने काम को टालते रहते हैं। अक्सर वो अपना पहला स्टेप लेने में ही हिचकिचा जाते हैं और कोई भी काम समय पर नहीं करते। यह पैटर्न कहीं भी देखने को मिल सकता है, छोटे-छोटे डेली एक्टिविटीज से लेकर बड़े-बड़े लक्ष्य तक में। इंसान को बड़े-बड़े गोल्स को छोटे गोल्स में तोड़ना चाहिए और एक-एक करके उन्हें पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

Advertisment

2. दूसरों को ब्लेम करना

नाकामयाब लोग अक्सर अपने दुख के लिए दूसरों को दोषी ठहराते रहते हैं। वह कभी भी अपनी गलतियों की जिम्मेदारी खुद पर नहीं लेते। यदि उनके साथ कुछ भी मन मुताबिक नहीं हुआ तो वह तुरंत इसका दोष दूसरे पर डाल देंगे। जबकि सफल लोग अपनी गलतियों की जिम्मेदारी  लेते हैं और उन्हें सुधारने का प्रयत्न करते हैं।

3. रिस्क ना लेना

Advertisment

नाकामयाब लोग अक्सर रिस्क लेने में हिचकिचाते हैं और बहुत घबरा जाते हैं। इनको कोई भी लीग से हटके चीज करने में मुश्किल आती है। यह हमेशा एक सेफ़ जोन में रहना पसंद करते हैं। जबकि इंसान को कामयाब बनने के लिए कभी-कभी रिस्क उठाना पड़ता है और उन्हें अच्छे से कैलकुलेट करके सफलता का मार्ग निश्चित करना होता है।

4. क्विट करना

असफल लोग ज्यादातर किसी भी काम को बहुत ही जल्दी क्विट कर देते हैं। यदि उन्हें लगता है कि उनका लक्ष्य बहुत मुश्किल है या उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वह उसे पूरा नहीं कर पाते। उनकी प्रायोरिटी समय-समय पर बदलती रहती है और वह किसी को भी अच्छे से पूरा नहीं कर पाते।

5. समय बर्बाद करना

समय बहुत ही मूल्यवान होता है जो इसका सही उपयोग कर पाता है वही जीवन में सफल होता है। नाकामयाब लोग अक्सर समय को बर्बाद कर देते हैं। वह अक्सर समय का सदुपयोग नहीं कर पाते और किस समय क्या करना ज्यादा आवश्यक है इसमें कंफ्यूज रहते हैं। सफल बनने के लिए समय का मूल्य समझना आवश्यक है।

success Unsuccessful People नाकामयाब
Advertisment