/hindi/media/media_files/0lcMJytAzdVyBdF0uBXV.jpg)
Changes In Women After Sex
सेक्स सिर्फ एक इच्छा नहीं, शरीर की एक जरूरत भी है. इस सच को बेशक भारतीय समाज में खुली इजाजत नहीं मिलती, मगर डॉक्टर्स भी इसे शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए जरूरी मानते हैं। फिर जब बात महिलाओं की इच्छा और जरूरत की आती है तो भारतीय समाज में इसके बारे में बात करना और भी ज्यादा निषेध या वर्जित हो जाता है। बेशक महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं, लेकिन उन्हें ये जानना जरूरी है कि सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद उनके शरीर में क्या बदलाव आते हैं।
Changes In Women After Sex: महिलाओं में सेक्स के बाद आने वाले बदलाव
1 ब्रेस्ट फर्म होना
सेक्स के दौरान और उसके बाद ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाते हैं। दरअसल, सेक्स के दौरान नर्वस सिस्टम भी रिऐक्ट करता है और ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाते हैं। हालांकि यह न समझें कि ब्रेस्ट की यह फर्मनेस बनी रहेगी। दिमाग और बॉडी के रिलैक्स होते ही यह भी चली जाएगी।
2 वजाइना में बदलाव
सेक्शुअल ऐक्टिविटी की शुरुआत और बाद में महिलाएं अपने वजाइना में बदलाव महसूस करती हैं। ऐसा इंटरकोर्स के दौरान बॉडी रिऐक्शन के कारण होता है। यही वजह है कि समय के साथ वजाइना का साइज बढ़ जाता है।
3 इमोशनली सेंसेटिव
कपल के बीच में सैक्स की शुरुआत उन्हें एक नई स्टेज पर ले जाती है। इसका असर खासतौर पर महिलाओं पर ज्यादा होता है क्योंकि उनके लिए सेक्स के अलग मायने होते हैं। यही वजह है कि इस स्टेज के शुरू होने के बाद अक्सर महिलाएं पार्टनर को लेकर ज्यादा इमोशनली सेंसेटिव हो जाती हैं।
4 इंटेलीजेंसी में इजाफा
इंग्लैंड में एक रिसर्च हुआ जिसमें ये बात साबित हुई कि सेक्स के बाद महिलाओं का दिमाग ज्यादा क्रियाशील हो जाता है। इससे दिमाग के सेल्स में इजाफा होता है जो महिलाओं के आईक्यू लेवल को पहले से बेहतर बना देता है। हालांकि कई शोध इस बात का खंडन भी करते हैं।
5 पीरियड्स में बदलाव
अगर आप पीरियड्स की डेट नोट करके रखती हैं और सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद आपकी ये डेट मिस हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अक्सर सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद शरीर के हार्मोंस में कई सारे बदलाव होते हैं. इसकी वजब से मासिक धर्म अनियमित हो सकते हैं। हालांकि ज्यादा देरी होने पर प्रेगनेंसी टेस्ट जरूर कर लें।