अपने बच्चों से करें Chocolate को दूर, बॉडी को हो सकते है ये नुकसान

फ़ूड | ब्लॉग: यह तो सबको ही पता है कि बच्चों को चॉकलेट कितना प्रिय हैI लेकिन उन्हें एवं उनके मां-बाप को यह जानना चाहिए कि इससे उनके शरीर को कितना नुकसान पहुंच सकता हैI इसलिए ज्यादा चॉकलेट खाने से परहेज करेंI

author-image
Sukanya Chanda
New Update
choco(Tribune India).png

Chocolates Harmful For Children (image credit- Tribune India)

Chocolates Harmful For Children: रोते बच्चे को चुप कराना हो, अपनी कोई बात मनवानी हो, या फिर किसी रुठे को मनाना हो आदि में केवल एक ही चीज काम आती है और वह है चॉकलेट। चॉकलेट का नाम सुनते ही छोटे हो या बड़े सबके मुहं में पानी और चेहरे पर स्माइल आ जाती है। च़ॉकलेट आने से बॉडी में एक अलग ही तरह की एनर्जी आती है। लेकिन अत्यधिक चॉकलेट खाने से बच्चों के दांत खराब होना सामान्य बात है। इसके अलावा भी चॉकलेट खाने से बॉडी को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। जिसके बारे में आपको यहां पर विस्तार से बताया जाएगा।

चॉकलेट खाने से क्या नुकसान होते है?

1. मोटापा होने के चांस बढ़ना 

Advertisment

बच्चों के द्वारा अत्यधिक चॉकलेट खाने से बॉडी में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। छोटे बच्चे ज्यादतर मीठी चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। जिसे शुगर लेवल बढ़ जाता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से मोटापा होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही बड़े होकर डायबिटीज भी हो सकती है।

2. शरीर में पौष्टिक खाने की कमी

चॉकलेट खाने से पेट उस समय के लिए भर जाता है। वैसे ही मीठे का सेवन करने से भूख भी जल्दी नहीं लगती है। तो बच्चे नॉर्मल खाना कम कर देते हैं, जो उनके स्वास्थ के लिए बेहद जरुरी है। ऐसे में उनकी बॉडी में पोषण और प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती हैं। और वह कमजोर होने लगते हैं। इसलिए बच्चों को चॉकलेट का सेवन रम करना चाहिए। और पौष्टिक खाना चाहिए।

3. नींद की कमी

बच्चें चॉकलेट खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से बॉडी में कैफीन का लेवल बढ़ जाता है। जिसे पेट में दिक्कतें हो सकती है। साथ ही नींद भी सही मात्रा में पूरी नहीं होती है। जिसे मानसिक स्तर थोड़ा डिस्टर्ब हो सकता है। जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई में देखने को मिलता है।

4. दांतों से जुड़ी परेशानी

Advertisment

ज्यादा चॉकलेट खाने से दांतों में कीड़े लगने और कैविटी की परेशानी भी हो सकती है। इतना ही नहीं दांतों के रंग पर भी असर पड़ता है, जो दिखने में एकदम बेकार लगते हैँ। इसलिए बच्चों को कम चॉकलेट खानी चाहिए। खासतौर से रात के समय में मीठा नहीं खाना चाहिए।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आकांक्षा तिवारी का है।

चॉकलेट स्माइल एनर्जी ग्लूकोज