Advertisment

Mother's Day Special : व्यंजन जो आप अपनी माँ के लिए बना सकते हैं

एक माँ का अपने बच्चों के प्रति जो प्यार होता है वह अकथनीय है। मां हमेशा अपने बच्चों के लिए अच्छा चाहती हैं। दुनिया में कुछ भी माँ के प्यार की तुलना में नहीं है क्योंकि यह सबसे शुद्ध प्रकार का प्यार है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
10 May 2023
Mother's Day Special : व्यंजन जो आप अपनी माँ के लिए बना सकते हैं

Dishes Cook For Your Mom

Dishes Cook For Your Mom: दुनिया में सबसे अनोखी चीज माँ होती है, माँ से हम बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। माँ वो होती है जो हमें जन्म देती है, माँ हर चीज का सामना करती है। वो हमारे लिए भगवान से कम नहीं होती है। माँ का प्यार का सबसे पवित्र रूप है। इसकी तुलना इस ब्रह्मांड की किसी भी वस्तु से नहीं की जा सकती। एक माँ का अपने बच्चों के प्रति जो प्यार होता है वह अकथनीय है। मां हमेशा अपने बच्चों के लिए अच्छा चाहती हैं। दुनिया में कुछ भी माँ के प्यार की तुलना में नहीं है क्योंकि यह सबसे शुद्ध प्रकार का प्यार है।

Advertisment

मां अपने बच्चों के लिए अभिभावक देवदूत होती हैं, हमेशा उन्हें प्यार और समर्थन देती हैं। हम साल में एक बार मदर्स डे मानते हैं जो माँ के लिए होते हैं, लेकिन वो एक दिन भी क्या जो मां के लिए बने माँ के लिए तो हर दिन मदर्स डे मानना चाहिए। वैसे ही आने वाली 14 मई को माताओं के लिए एक बहुत ही बढ़ा दिन कैसे बनाए आप उनके लिए कुछ खाने के डिश बना सकते हैं जो उन्हें पसंद आए। आइए जानते हैं की मदर्स डे में हम अपनी माताओं के लिए खाने में क्या बना सकते हैं। 

Mother's Day: आप मदर डे पे अपने माताओं के लिए क्या बना सकते हैं 

1. पालक पनीर

Advertisment

ये पकवान शाकाहारियों के लिए है, पालक पनीर हर अवसर के लिए एक पसंदीदा रेसिपी में से एक है। यह पौष्टिक और हर बिट स्वादिष्ट है। यह समृद्ध, मसालेदार व्यंजनों के लिए एकदम सही संगत है। इन्हें गरमा गरम परांठे के साथ अपनी माँ को परोसिये यह उन्हें बहुत पसंद आएगी।

2. श्रीखंड 

आप इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को ये डिश जरूर खिलाएं। यह लजीज मिठाई दही, दूध और मेवों से बनी। आप मदर्स डे लंच को समाप्त करने के लिए यह एक प्यारी रेसिपी बना सकते हो।

Advertisment

3. नारियल के चावल 

नारियल के चावल एक लोकप्रिय पौष्टिक और शानदार स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय पॉट व्यंजन है। रायता और वेज करी के साथ खाने पर इसका स्वाद बेमिसाल होता है। आप इसे अपने मां के लिए बना सकते हैं। उनको ये डिश बहुत पसंद आएगी।

4. कूकीस 

आप उनके लिए कूकीस भी बना सकते है, जिससे खाने के बाद बहुत खुश हो जाएगी और वह उन्हे काफी पसंद भी आएगी। आप इसे काफी दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। आप चाहे तो हर कुकी में कहीं छोटा सा मैसेज भी डाल सकते हैं।

Advertisment
Advertisment