Advertisment

क्या Youth Violence के लिए माता पिता को दोषी ठहराना सही है?

यूथ वायलेंस एक ऐसी समस्या जिसने, समाज को गंभीर रूप से प्रभावित कर रखा है। लोगों के बीच इस विषय पर विवाद है कि युवाओं की हिंसा के पीछे क्या कारण हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Who is responsible?

Youth Violence (Image Credit: file image)

Do you think that parents are to blame for youth violence: यूथ वायलेंस एक ऐसी समस्या जिसने, समाज को गंभीर रूप से प्रभावित कर रखा है। लोगों के बीच इस विषय पर विवाद है कि युवाओं की हिंसा के पीछे क्या कारण हैं। कुछ लोग मानते हैं कि माता-पिता ही इसके प्रमुख कारण हैं, जबकि कुछ इसे समाज की विभिन्न समस्याओं का परिणाम मानते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को सही मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन यह सत्य है कि वे अक्सर अपने कामों में इतना बिजी रहते हैं कि वे अपने बच्चों को अच्छे से समझ नहीं पाते। 

Advertisment

सबसे पहले यहाँ हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या होता है यूथ वायलेंस। यूथ वायलेंस वह वारदात या क्रिमिनल एक्टिविटीज हैं, जिनमें यूथ शामिल होते हैं और जिनका परिणाम हिंसात्मक होता है। यूथ विलोनेस की वजह से समाज को बहुत नुकसान होता है और इससे अच्छे रिश्तों पर भी प्रभाव पड़ता है।

क्या यूथ वायलेंस के लिए माता पिता दोषी हैं?

माता-पिता का यूथ वायलेंस में क्या योगदान है, इस पर बहुत सोचा जाता है। कुछ लोग यह मानते हैं कि माता-पिता की शिक्षा और पालन-पोषण का असर होता है, और उनकी गलत आदतों और जीवनशैली के कारण बच्चे हिंसा को अपना लेते हैं। अगर माता-पिता अपने बच्चों को सही और गलत के बीच अंतर सिखाएंगे, तो उनके बच्चों की नैतिकता और संवेदनशीलता बढ़ेगी और वे समझदारी के साथ बर्ताव करेगें। 

हालांकि, यह कहना भी गलत होगा, कि केवल माता-पिता ही यूथ वायलेंस के लिए जिम्मेदार हों। समाज में विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, और मानसिक तनाव होते हैं, जो युवाओं को हिंसा की ओर धकेल सकते हैं। उनका संघर्ष, आत्मविश्वास की कमी, और अन्य कारण भी हो सकते हैं जो उन्हें हिंसा की ओर ले जाते हैं। इसके अलावा, मीडिया, इंटरनेट, और सोशल मीडिया का भी यूथ वायलेंस में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। धारावाहिक, फिल्में, और गेम्स में हिंसा को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे युवा उन्हें मनोरंजन के रूप में स्वीकार कर लेते हैं और फिर उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

इससे स्पष्ट होता है कि माता-पिता के व्यवहार के अलावा भी कई कारण हैं, जो यूथ वायलेंस को प्रोत्साहित कर सकते हैं। यूथ वायलेंस को रोकने के लिए समाज, एजुकेशन सिस्टम, सरकार, और समाज के अन्य सेक्टरों को भी अपना योगदान देना होगा। एक समृद्ध समाज के लिए, सभी को इस मुद्दे का जिम्मेदारी के साथ समाधान ढूंढना होगा। 

parents सोशल मीडिया इंटरनेट blame youth violence
Advertisment