Advertisment

Parenting Tips: अपने बच्चों को Social Media के प्रति जागरूक करें

सोशल मीडिया आजकल हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। यह हमें दुनिया के साथ जोड़े रखता है, नई जानकारी प्रदान करता है और साथ ही मनोरंजन भी प्रदान करता है। आजकल सोशल मीडिया का उपयोग बड़ो से लेकर बच्चों तक हर एक द्वारा किया जा रहा है। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Social Media

Social Media (Image Credit: freepik)

Why is it important to teach your children to use social media properly: सोशल मीडिया आजकल हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। यह हमें दुनिया के साथ जोड़े रखता है, नई जानकारी प्रदान करता है और साथ ही मनोरंजन भी प्रदान करता है। आजकल सोशल मीडिया का उपयोग बड़ो से लेकर बच्चों तक हर एक द्वारा किया जा रहा है। सोशल मीडिया का उपयोग करने की सही तकनीक को सीखना बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि बच्चों को सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करना क्यों सिखाना चहिए?

Advertisment

सोशल मीडिया का सही उपयोग क्यों जरूरी है?

पहली बात यह है कि सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जिसमे विभिन्न प्रकार के लोग शामिल होते हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां बच्चे नए लोगों से मिलते हैं और नए दोस्त बनाते हैं। लेकिन यह भी सत्य है कि यहां कुछ लोग गलत भी होते हैं और आपके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर अधिक जागरूक और सावधान रहना सिखाएं। 

दूसरी बात, बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का सही उपयोग सिखाने से उन्हें इंटरनेट पर सुरक्षित रहने की जानकारी होती है। वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं, किसी अज्ञात व्यक्ति से संपर्क करने से बच सकते हैं और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं को पहचान और उनसे बच सकते हैं। 

तीसरा कारण है कि सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने से बच्चे सही और गलत के बीच अंतर को समझने में सक्षम होते हैं। वे जानते हैं कि किस प्रकार के कंटेंट को शेयर करना या देखना उनके लिए उचित है और कौन से कंटेंट नजरंदाज करने चहिए। ऐसा करने से बच्चे नैतिकता और समाजिक जिम्मेदारियों की एक महत्वपूर्ण सिख प्राप्त करते हैं। वे अपने व्यवहार में सही और गलत की पहचान कर सकते हैं और दूसरों के साथ सही तरीके से व्यवहार करते हैं। 

चौथा महत्वपूर्ण कारण है कि सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने से बच्चे डिजिटल लिटरेसी प्राप्त करते हैं। आज के समय में हर चीज डिजिटलाइज्ड हो गई है। इससे उनकी टेक्निकल क्षमताओं में सुधार होता है और वे आगे चलकर अधिक विकसित डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने में सक्षम होते हैं। बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सही तरह से जानकारी देनी चाहिए ताकि वे इसका सही तरीके से लाभ उठा सकें। 

children डिजिटल important टेक्निकल
Advertisment