/hindi/media/media_files/B9lDyMkvOiqkzsgubXyh.jpg)
First Period
जब लड़कियां प्यूबर्टी में प्रवेश करती है तब उनके शरीर में बाहर से बदलाव हैं उनमें से एक है माहवारी का आना। पहले लड़कियों को इस बारे में जानकारी नहीं दी जाती थी उन्हें तब बताया जाता था जब उनको मासिक धर्म आना शुरू हो जाता हैं। अब समय बदल रहा है। आप भी परेशान हो रही है कि कैसे आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी बेटी को इसके लिए तैयार कर सकते है।
First Period: पहले पीरियड पर बेटी को कैसे करें गाइड
/hindi/media/post_attachments/e5fd66d6-642.png)
जब महिला को पहली बार मेंस्ट्रुअल पीरियड आते है उसे 'मिनार्की' कहा जाता है। आमतौर पर महिलाओं में यह 10-12 साल की में आती है। किसी भी महिला को जब पहली बार पीरियड आते है तब अक्सर ही वह घबरा जाती है की इसको कैसे मैनेज करना है? पैड को कैसे यूज़ करना है? अब में हर महीने इसे कैसे मैनेज करूंगी? खून क्यों आता आता है? आप घबराएं मत सब कुछ हो जाता है बस जरूरत है सही गाइडेंस की।
इन बातों का रखें ध्यान:-
-सबसे पहले बताए कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर महीने 4-5 दिन तक होगी और कुछ महिलाओं में यह ज्यादा दिन भी हो सकती है।
-सबसे पहले जब लड़की प्यूबर्टी में प्रवेश करें उससे पहले पीरियड के बारे बता दे। इससे जब इस स्थिति में आएँगी तब वह घबराएंगी नहीं।
-पीरियड्स प्रोडक्ट्स के यूज़ जैसे पैड्स, कप सबके में जानकारी दे।
- इस समय के दौरान कैसे हाइजीन जैसे पैड को 4-5 घंटे के बाद बदलना हैं, वजाइना कि सफाई करनी है लेकिन कोई भी केमिकल प्रोडक्ट्स नहीं यूज़ करना है।
-इसके साथ ही रेगुलर पैंटी पहनने की आदत डालनी हैं।
-एक पीरियड किट को बना दे जिसमें सब सामान जैसे पैड, पैंटी, एक्स्ट्रा पेपरबैग/टिशू पेपर किट आदि को रख दे।
-इसके साथ बताए कि इन दिनों में उसके शरीर में बहुत सारे बदलाव आएंगे लेकिन उसने घबराना यह इसका ही पार्ट है जैसे मूड स्विंग्स, क्रैम्प्स, स्ट्रेस आदि महसूस होंगे।
-उसको अकेला मत छोड़े उसके साथ एक बांड बनाकर रखें।
-फर्स्ट पीरियड के दौरान बेटी को ऐसा अधिक भागदौड़ वाला काम न करने दे। इस समय शरीर को आराम की जरूरत होती हैं।