महिलाओं के Economic empowerment में तेजी लाने के लिए पांच बातें

एक महिला पूरे समाज को बदलने की शक्ति रखती है, लेकिन लोग महिलाओं में इन्वेस्ट नहीं करते जिसके कारण कई महिलाएं पीछे छूट जाती हैं। इसलिए जरुरी है कि एक महिला के ग्रोथ और इकनोमिक एम्पावरमेंट पर ध्यान दिया जाए।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Economic empowerment :

(Image credit : linkdein)

Economic empowerment: एक महिला पूरे समाज को बदलने की शक्ति रखती है, लेकिन लोग महिलाओं में इन्वेस्ट नहीं करते जिसके कारण कई महिलाएं पीछे छूट जाती हैं। यूनाइटेड स्टेट्स वीमेन की एक रिपोर्ट कहती है कि 2030 तक 340 मिलियन महिलाएं और लड़कियां गरीबी का सामना करेंगी ये आकड़े डरावने हैं। इसलिए जरुरी है कि एक महिला के ग्रोथ और इकनोमिक एम्पावरमेंट पर ध्यान दिया जाए। चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिससे एक महिला को आप इकनोमिक बूस्ट दे सकते हैं। 

इन तरीकों से आएगी महिलाओं में इकनोमिक एम्पावरमेंट

1. एजुकेशन

Advertisment

एक महिला को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले उसके शिक्षा पर गौर करना होगा। एक शिक्षित महिला से ही प्रगति होती है। हर सब्जेक्ट की शिक्षा तो जरुरी है ही साथ में जरुरी है कि आप एक महिला को फाइनेंस हैंडल करने की शिक्षा दें। महिलाओं में पुरुष के मुकाबले फाइनेंस की नॉलेज कम होती है।  इसलिए इकनोमिक एम्पावरमेंट के लिए एक महिला को फाइनेंस के बारें में ज्ञान देना जरुरी है। 

2. फाइनेंस में मदद 

एक महिला के लिए फाइनेंस से संबंधित सभी चीजों की पहुंच को आसान बनाना होगा ताकि अगर एक महिला अपने लिए कोई कदम भी लेती है तो उसके लिए ये रास्ते असान हों। महिलाओं को लोन देना या बैंक की सुविधा में सुधार करके हम कई महिलाओं को इंडिपेंडेंट बना सकते हैं। 

3. व्यापार में मदद 

अगर कोई महिला बिज़नेस करती है तो उसके लिए लोन, फाइनेंस मैनेजमेंट से संबंधित सभी चीजों में उत्पन होने वाले बाधा को आसान बना कर एक महिला को उसके व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सपोर्ट करें। एक महिला को और ज्यादा जागरूक करने के लिए उनके व्यापार में प्रॉफिट कमाने के लिए नॉलेज भी देना जरुरी है। 

4. महिलाओं के लिए कानून 

Advertisment

अगर महिलाओं में इकनोमिक एम्पावरमेंट लाना है तो उनके लिए सही कानून और नीति लागू करनी होंगी। कई ऐसे सरकारी स्कीम लागू करना होगा जिससे महिला को अपना फाइनेंस संभालने और उसे बढ़ाने में आसानी हो। उनके अधिकारों की रक्षा कर एक महिला को सशक्त बनाया जा सकता है।  

5. सिक्यूरिटी 

एक महिला अगर अपने वर्कप्लेस पर अपने दिन का अधिक वक्त बिताती है, तो जरुरी है कि उसे वहां सिक्यूरिटी मिले जिससे वो ग्रो कर सके। कई महिलाएं वर्कप्लेस हैरेसमेंट के कारण अनेक दुविधा में पड़ जाती हैं और मजबूरन जॉब छोड़ देती हैं।

Economic Empowerment