Advertisment

Women Empowerment : औरतें इन बातों को अपने जीवन में करें नॉर्मलाइज

आजकल औरतों पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर और सशक्त हो गई हैं। आज औरतें लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में पूर्णरूप से सक्षम हैं। परंतु आज भी बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनको लेकर औरतों को गलत समझा जाता है।

author-image
Shruti
New Update
Women

(Image Credit - Freepik)

Things every women should normalise in her life : आज का वक्त बहुत तेजी से बदलता जा रहा है। आजकल औरतों पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर और सशक्त हो गई हैं। आज औरतें लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में पूर्णरूप से सक्षम हैं। परंतु आज भी बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनको लेकर औरतों को गलत समझा जाता है। और ऐसी बातों को लेकर समाज में गलत धारणाएं भी प्रचलित हैं। ऐसे में यह कुछ बातें हैं जिनको औरतों को अपने जीवन में नॉर्मलाइज कर देना चाहिए

Advertisment

औरतें इन बातों को अपने जीवन में करें नॉर्मलाइज

1. सिंगल रहना या बच्चे ना करना

शादी किसी भी एक इंसान की अपनी पसंद होती है। और वह उसके अपने जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में यदि कोई लड़की शादी नहीं करना चाहती तो बार-बार इसे लेकर उस पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। सिंगल रहना इंसान की अपनी चॉइस हो सकती है। साथ ही साथ यदि औरतें शादी करने के बाद अपने जीवन में बच्चे नहीं चाहती तो इस बात को भी आज के समय में नॉर्मलाइज कर देना चाहिए। बच्चे करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। और इंसान को अपने लाइफ से समय निकालकर बच्चों के भविष्य में लगाना पड़ता है। ऐसे में बच्चे ना करना औरतों की अपनी चॉइस है। औरतों का अपने जीवन में क्या लक्ष्य हैं और वह क्या करना चाहती हैं यह उनकी अपनी इच्छा होनी चाहिए।

Advertisment

2. पति से ज्यादा कमाना

आजकल औरतों हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्त हैं। ऐसे में आजकल के जमाने में यह संभव है कि किसी औरत का अपने पति से ज्यादा इनकम हो। इन बातों को भी नॉर्मलाइज कर देना चाहिए। यदि कोई पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा कमाता हो तब इसमें कुछ भी शर्म की बात नहीं है। भले ही लड़का ज्यादा कमाता हो या लड़की। ऐसी किसी भी औरत को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।

3. बॉडी हेयर्स होना

Advertisment

शरीर पर बाल होना बहुत ही नॉर्मल बात है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। औरतों के हाथ और पैर पर भी बाल होना बहुत ही नॉर्मल है। थोड़े से फेशियल हेयर्स भी आम बात होती है। हमेशा यह जरूरी नहीं है कि समाज के ब्यूटी स्टैंडर्ड के हिसाब से ही चला जाए। यदि कोई लड़की आइब्रोज नहीं बनवाना चाहती तो यह भी नॉर्मल बात है। हर औरत को अपना चुनाव करने का हक है कि वह अपने बॉडी के साथ कैसे रहना चाहती है। ऐसे में यदि कोई वैक्सिंग, थ्रेडिंग इत्यादि नहीं करवाना चाहती तो यह बात नॉर्मलाइज करनी चाहिए।

4. सपोर्टिंग वूमेन

समाज में कई ऐसी धारणाएं प्रचलित हैं कि औरतें ही औरतों की दुश्मन होती हैं। ऐसे में यदि कोई औरत दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार भी रखती है तब भी उसे गलत दृष्टि से ही देखा जाता है। आजकल के जमाने में एक औरत का दूसरी औरत को सपोर्ट करना नॉर्मलाइज करना चाहिए। एक औरत दूसरी औरत की बहुत अच्छी दोस्त हो सकती है बिना किसी जलन या तकरार के।

5. ना बोलना 

समाज में कई ऐसी धारणाएं प्रचलित हैं कि औरतों को ज्यादा नहीं बोलना चाहिए। उन्हें बार-बार अपना पक्ष नहीं रखना चाहिए या हर बात पर ना नहीं बोलना चाहिए। परंतु यदि आपको कभी भी कोई चीज अनकंफरटेबल लगती है या आप उस चीज के लिए अभी तैयार नहीं हैं तब आप आराम से सामने वाले को ना बोले। अपनी बात रखना आजकल के जमाने में बहुत ही जरूरी है। और आपको पूरा अधिकार है कि आप अपने पक्ष को रखें। बिना गिल्टी फील किए सामने वाले को ना बोले।

नॉर्मलाइज
Advertisment