Advertisment

Relationship Tips: इन 5 टिप्स से जानें क्या आपका पार्टनर आपके लिए सही है

रिलेशनशिप के ग्रीन फ्लेग्स सकारात्मक संकेत होते है जिससे आपको पता लग जाता है कि आप एक सुरक्षित और अच्छे रिलेशनशिप में है। जब भी रिलेशनशिप की बात आती है तो रेड फ्लैगस की बात की जाती है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम ग्रीन फ्लेग्स के बारे में जानेंगे

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Relationship Advice

Green Flags in a relationship

Green Flags In A Relationship: आजकल दोनों पार्टनर 8 घंटे काम करते हैं और ऐसे में थकना जायज है। अगर वह अपनी व्यस्त जिंदगी में से आपके लिए क्वालिटी टाइम (Quality Time) निकालता है तो आप एक हैल्थी रिलेशनशिप में है। ऐसे ही न जाने कितने ग्रीन फ्लैग्स होते हैं जो आपको अपने रिलेशनशिप में देखने चाहिए।

Advertisment

यह ग्रीन फ्लैग्स आपको बताते हैं कि आपका रिलेशनशिप कितना अच्छे से चल रहा है और इसका फ्यूचर क्या है। आइए जानते हैं रिलेशनशिप (Relationship) से जुड़े ग्रीन फ्लैग्स के बारे में इस ब्लॉग के जरिए।

कैसे जाने कि आपका पार्टनर है आपके लिए सही 

1.आपकी ज़रूरतों का खयाल रखना

Advertisment

आप किसी से प्यार करते हैं और उसकी तरफ आपका व्यवहार नरम दिल है इसका सबूत कोई कैसे दे सकता है। अपनी जरूरतों और इच्छा से पहले उसकी जरूरतों को तवज्जो देने से बड़ा और क्या सबूत हो सकता है। एक रिलेशनशिप में संघर्ष और बलिदान सबसे कठिन होते हैं। मगर जब आप इन्हें करने के योग्य हो जाते हैं तो आपकी रिलेशनशिप 100% सफल होती है।

2.अगर करता है रोज़ प्यार का इज़हार 

Advertisment

यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन यह बहुत साधारण है । अगर आपका पार्टनर आपको जानता है, उन्हें पता है कि क्या कहने पर आप कैसा महसूस करते हैं। अगर वह आपको हर रोज इस बात का एहसास दिलाता है कि आप उसके लिए कितने महत्वपूर्ण है तो यह निश्चित है कि वह आपसे बेइंतहा प्यार करता है।



3.पार्टनर की लव लैंगुएज जानना 

Advertisment

लव लैंगुएज (Love language) का अर्थ है एक इंसान किस तरह प्यार जताता है और किन एक्शन्स को प्यार मानते हैं। 5 तरह के लव लैंगुएज होते हैं- सेवा, Positive Affirmations, उपहार, फिजिकल टच और क्वालिटी समय। 

ज़रूरी नहीं की आप दोनों का लव लैंगुएज समान हो। मगर आपको अपने पार्टनर के लव लैंगुएज को पहचानना चाहिए और उसे अपनाना चाहिए। कभी कभी आप कुछ नया भी कर सकते हैं। जैसे एक डेट नाईट या मूवी नाइट का प्लान बनाए। 

Advertisment

4.आपके नजरिए से चीज़े देखना

जब आप किसी भी तरह के स्ट्रेस में होते हैं या किसी समस्या से जूझ रहे होते हैं तो आप चीजों को गलत समझते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप उस परेशानी को सामने वाले के नजरिए से भी देखें। अगर आपका पार्टनर उन गलतफहमी को दूर करने के लिए चीजों को आपके नजरिए से समझता है तो बेझिझक मान लीजिए कि यह रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग है।

5. आपकी कंसेंट लेना (Consent)

हमारे समाज में ज्यादातर लोगों के लिए कंसेंट जैसी कोई चीज अस्तित्व में ही नहीं है। अगर आपका पार्टनर जीवन के अहम फैसले लेने से पहले आपकी कंसेंट लेता है तो यह भी एक तरह का ग्रीन फ्लैग ही है। 

relationship consent love green flags in a relationship positive affirmations love language quality time
Advertisment