Advertisment

Habits For Yourself: खुद के साथ जुड़ने के लिए महिलाएं अपनाएं ये आदतें

उम्र के बड़ने के साथ-साथ महिलाएं खुद को छोड़कर आसपास के माहौल में ढलने की कोशिश करती हैं, जिससे वह अपने आप को कहीं खो देती है। कुछ समय बाद उन्हें महसूस होता है कि यह तो मैं नहीं हूं। आज हम ऐसी कुछ आदतें बताएंगे जिससे आप खुद से जुड़ी रह सकती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Habits

(Image Habits: Enterpreneur)

Habits For Yourself: उम्र के बड़ने के साथ-साथ महिलाएं खुद को छोड़कर आसपास के माहौल में ढलने की कोशिश करती हैं, जिससे वह अपने आप को कहीं खो देती है। कुछ समय बाद उन्हें महसूस होता है कि यह तो मैं नहीं हूं। आज हम ऐसी कुछ आदतें बताएंगे जिससे आप खुद से जुड़ी रह सकती हैं।

Advertisment

Habits For Yourself: खुद के साथ जुड़ने के लिए महिलाएं अपनाएं ये आदतें

Physical & Mental Health 

महिलाएं अपने आप को प्रायोरिटी देना बहुत पहले से ही बंद कर देती हैं, जिससे वह अपनी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान ही नहीं रख पाती। आपकी आदतों में फिटनेस को प्रायोरिटी पहले से ही होनी चाहिए। आप अच्छा खाएं, दिन में कुछ समय वर्कआउट और योग के समय लिए निकालें। फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मानसिक सेहत का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप माइंडफूलनेस टेक्निक्स, ब्रीदिंग टेक्निक्स और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

Advertisment

Learning

बहुत कम ऐसे पुरुष होते हैं जो लर्निंग बंद कर देते हैं उनके पास किताबें, अखबार और नए लोगों से मिलने का समय होता है। वहीं महिलाएं हमेशा घर में ही या परिवार में ही उलझी रह जाती हैं लेकिन उनको अपनी लर्निंग कभी भी बंद नहीं करनी चाहिए। जो इंसान सीखना बंद कर देता है, उसकी जिंदगी रुक जाती है। वह अपने आसपास की दुनिया से पीछे हो जाता है। बहुत सारी महिलाएं शादी और बच्चों के बाद या फिर बुढ़ापे में खुद को अप टू डेट रखना बंद कर देती हैं। यह बिल्कुल गलत है। ऐसा जरूरी नहीं कि अगर आपको जॉब या करियर में आगे जाना है तभी आपको लर्निंग करनी चाहिए, अगर आप हाउसवाइफ है तब भी लर्निंग आपकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। 

Creative

Advertisment

हर इंसान के अंदर क्रिएटिविटी होती है लेकिन कुछ हालात या फिर समाज का ताना-बाना ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी क्रिएटिविटी भी खत्म कर देती हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी को छोटे-छोटे कामों में भी दिखा सकती हैं। अगर आपको पेंटिंग करना अच्छा लगता है तो आप पेंटिंग के लिए दिन में समय निकाले। अगर आपको लगता है कि आप अच्छी कुक है, अलग-अलग खानों में एक्सपेरिमेंट कीजिए। बेकिंग करनी अच्छा लगता है तो अलग-अलग तरह के केक ट्राई कीजिए। आपको लिखने का शौक है, आप डायरी में लिखना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी की वैलिडेशन या परमिशन की जरूरत नहीं है। यह आपकी जिंदगी है। 

Growth Mindset

जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए ग्रोथ माइंडसेट का होना बहुत जरूरी है। फिक्स्ड माइंडसेट के साथ आप कभी भी विकास नहीं कर पाएंगे। अब कुछ लोग कहेंगे महिलाओं की इसकी जरूरत क्या है? उन्हें तो घर के काम ही करने हैं या हाउसवाइफ ही बनना है। उनके लिए यह जानना जरूरी है कि जिंदगी के हर कार्य के लिए ग्रोथ माइंडसेट होना बहुत जरूरी है। अगर आप खाना भी बनाते हैं तो ग्रोथ माइंडसेट की बदौलत आप रेस्टोरेंट भी खोल सकते हैं। महिलाएं अपनी ग्रोथ माइंडसेट के लिए ट्रैवलिंग, लोगों से मिलना जुलना, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, किताबें पढ़ना, पॉजिटिव लोगों के साथ मेलजोल आदि जरूरी है।  

Advertisment

Saying No 

महिलाओं को हर बात के लिए हां कहना सिखाया जाता है लेकिन अपने आप को मुसीबत में डालकर या खुद की खुशी को पीछे रखकर दूसरों के लिए कुछ करना कभी भी सही नहीं होता है। लोग क्या सोचेंगे? या फिर उन्हें बुरा न लग जाए, इसके लिए आप सबको हां कहते रहते हैं। यह भी अच्छी बात नहीं है। जब आपको लगे कि मुझे यह काम नहीं करना चाहिए, मैं इसमें असहज महसूस कर रही हूं या फिर मेरे पास समय नहीं है तब आपको जरूर न कहना चाहिए।  इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इससे आप बुरे इंसान नहीं बनेंगे। यह सिर्फ खुद के लिए लिया गया एक पॉजिटिव स्टेप है।

habits yourself mindset
Advertisment