Advertisment

Hair Loss: क्या पीरियड्स में आपको भी बालों की समस्याएं होती हैं?

पीरियड्स में हमें कई तरह की प्रॉब्लम्स घेर लेती हैं। पेट दर्द, पीठ दर्द और टांगों में थकावट जैसी तकलीफें तो आम ही हैं। इसके इलावा एक्ने, पिम्पल्स, ऑयली स्किन और बाल के साथ-साथ कई औरतों की स्किन और बाल ड्राई भी हो जाते हैं।

author-image
Mandie Panesar
New Update
Hair Fall(Freepik)

How Do Your Periods Affect Your Hair (Image Credit: Freepik)

How Do Your Periods Affect Your Hair? : पीरियड्स में हमें कई तरह की प्रॉब्लम्स घेर लेती हैं। पेट दर्द, पीठ दर्द और टांगों में थकावट जैसी तकलीफें तो आम ही हैं। इसके इलावा एक्ने, पिम्पल्स, ऑयली स्किन और बाल के साथ-साथ कई औरतों की स्किन और बाल ड्राई भी हो जाते हैं। इन दिनों महिलाओं के होर्मोनेस चेंज होते हैं, इसलिए इस तरह की समस्याएं होती हैं। 

Advertisment

क्या पीरियड्स में आपको भी बालों की समस्याएं होती हैं?

कई लड़कियों और औरतों को तो डिप्रेशन, मूड स्विंग्स, हॉट फ्लैशेस और बुरे सपने जैसी प्रॉब्लम्स तंग करती हैं। इस आर्टिकल में हम पीरियड्स में होने वालो बालों की कुछ समस्याओं के बारे में बात करेंगे। 

1. बाल टूटना

Advertisment

जब पीरियड शुरू होता है, तो महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बहुत कम होता है। इस हॉर्मोन के कम और ब्लड लॉस होने से बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे आम से ज़्यादा बाल झड़ने लगते हैं। कुछ महिलाओं के हेयर फॉलिकल्स हार्मोनल इम्बैलेंस के प्रति सेंसिटिव हो सकते हैं जिससे उनके पीरियड्स से पहले वाले दिनों में हेयर फॉल काफी बढ़ सकता है। 

2. बाल काफी ऑयली हो जाना

पीरियड्स के लगभग एक हफ्ते पहले महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल्स कम और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है। ये हार्मोनल चेंजेस की वजह से सेबाशियस ग्लैंड्स स्किन को ज़्यादा तेल प्रोडूस करने के लिए स्टिमुलेट कर सकता है। इस कारण तेल, पसीने और गंदगी के साथ कंबाइन होकर यह बालों को चिपचिपा बना सकता है। 

Advertisment

3. स्कैल्प में आयल और डैंड्रफ 

पीरियड्स में हेयर फॉल बढ़ने के साथ महिलाओं की स्कैल्प भी ऑयली हो सकती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल में होने वाले हार्मोनल इम्बैलेंस  के चलते हमारी स्कैल्प इम्पैक्ट होती है। पीरियड्स शुरू होने से पहले और पीरियड्स के दौरान औरतों की खोपड़ी यानि स्कैल्प ऑयली हो सकती है जो उनके बालों में डैंड्रफ के साथ-साथ पपड़ी और खुजली का कारण बन सकती है। 

4. सेंसिटिव स्कैल्प

पीरियड्स में होने वाली प्रोब्लेम्स में महिलाओं की स्कैल्प का अचानक काफी सेंसिटिव हो जाना भी शामिल है। इसका मुख्य कारण हार्मोनल इम्बैलेंस ही होता है। पीरियड्स के दौरान ऐसे हार्मोन प्रोडूस होते हैं जो स्किन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं जिससे खोपड़ी (Scalp) ज़्यादा सॉफ्ट और संवेदनशील हो जाती है। इसकी एक उदाहरण यह भी है कि कंघी करते समय आपके बाल ज़्यादा खिंचते है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Periods पीरियड्स Hair
Advertisment