Advertisment

Stretch Marks: जानें कैसे छुटकारा पाए जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से

त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स का होना एक आम समस्या है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। घरेलु उपाय हर चीज़ में सबसे कारगर साबित होते है। आइए जानते हैं कुछ घरेलु उपाए blog के जरिए जिससे आप अपने स्ट्रेच मार्क्स कम कर सकते है

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Strech marks

Stretch Marks

Stretch Marks: त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स का होना एक आम समस्या है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग स्ट्रेच मार्क्स के कारण अपने आपमें कॉन्फिडेंट फील नहीं करते हैं। हालांकि यह कोई वजह नहीं होनी चाहिए अपना मनोबल कम करने की लेकिन फिर भी अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए हम आपको आज कुछ ऐसी घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।



घरेलु उपाय हर चीज़ में सबसे कारगर साबित होते है इसलिए हम लाये है आपके लिए कुछ घरेलु उपाए जिससे आप अपने स्ट्रेच मार्क्स कम कर सकते है।

Advertisment

1. घर का बना मॉस्चराइज़र (home - made moisturiser)

शरीर पर मॉइस्चराइज़र का उपयोग आपकी त्वचा को सॉफ्ट रखने में मदद कर सकता है। घर पर मॉइस्चराइज़र बनाने से पहले अपने स्किन टाइप का पता लगाना सबसे ज़रूरी है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो एलोवेरा जेल, गेहूं के बीज का तेल (वीट जर्म ऑइल) और ऑलिव ऑइल इक्वल क्वांटिटी में मिलाएं। फिर इस से मॉस्चराइज़र से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करें।

2. अल्फाल्फा

Advertisment

अल्फाल्फा के पत्तों को उनके एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है जो त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और विटामिन ई, प्रोटीन और अमीनो एसिड प्रोवाइड करते हैं। ये सभी गुण प्रेगनेंसी के स्ट्रेच मार्क्स पर चमत्कार का काम करते हैं। कैमोमाइल ऑइल के साथ अल्फाल्फा पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट को दिन में दो या तीन बार लगाया जा सकता है, और आपको कुछ हफ़्ते में इसका असर दिखेगा।

3. एप्रीकॉट (Apricot)

Advertisment

एप्रीकॉट को धो के इसके छोटे - छोटे टुकड़े कर ले ,फिर इसे ब्लेंडर में दाल कर एक स्मूथ पेस्ट बना ले। इसे अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर ले।

4. अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें (Keep Yourself Hydrated)

दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी ज़रूर पीये, इससे आपकी त्वचा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड, सॉफ्ट रहती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में काफी मदद मिलती है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और शरीर से अनवांटेड toxins को निकालने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है।

Advertisment

5. तेल का प्रयोग (Essential Oils)

लैवेंडर, जेरेनियम या गुलाब जैसे एसेंशियल ऑइल्स की कुछ बूँदें आपके स्ट्रेच मार्क्स पर काफी असरदार साबित होती है। इन ऑइल्स को आप स्ट्रेच मार्क्स पर 30 मिनट के लिए मसाज करे।



तो ये थे कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिससे आप स्ट्रेच मार्क्स दूर कर सकते है , यह उपाय आप घर में आसानी से कर सकते है और इसका कोई side effect भी नहीं होगा। 

media widget
stretch marks hydrated essential oils side effect apricot
Advertisment