Tips For Weekend: वीकेंड को इस तरीके से करें एन्जॉय

वीकेंड का हम सबको इंतजार रहता है। यह ऐसा समय होता है जब हमारे ऊपर किसी का कोई प्रेशर नहीं होता है। हम सुबह अपनी मर्जी से उठ सकते हैं। पूरे दिन को जैसे चाहे वैसे व्यतीत कर सकते हैं। इस दिन हमें किसी को कोई जवाब नहीं देना होता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Weekend

(Image Credit: Getty Images/iStockphoto)

No Spend Weekend: वीकेंड का हम सबको इंतजार रहता है। यह ऐसा समय होता है जब हमारे ऊपर किसी का कोई प्रेशर नहीं होता है। हम सुबह अपनी मर्जी से उठ सकते हैं। पूरे दिन को जैसे चाहे वैसे व्यतीत कर सकते हैं। इस दिन हमें किसी को कोई जवाब नहीं देना होता है। यह हमारा एक तरह का रिलैक्स करने का दिन होता है। हम इन दिनों में अगले हफ्ते के लिए तैयार होते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज बताएंगे जो आप वीकेंड्स पर कर सकते हैं-

Advertisment

वीकेंड को इस तरीके से करें एन्जॉय 

Yoga

नो स्पेंड वीकेंड में योग या मेडिटेशन बहुत अच्छे विकल्प हैं। इससे आपके मन को शांति भी मिलेगी और आप बहुत ज्यादा रिलैक्स भी फील करेंगे। वीकेंड की शुरुआत आप योग से कर सकते हैं। सुबह आप जब भी उठें तब सबसे पहले कुछ समय योग के लिए जरूर निकालें और फिर अपने दिन के कार्यों में लग जाएं। 

Binge watch

पूरा हफ्ता काम करने के कारण हमें मूवी सीरीज देखने का समय नहीं मिलता है और वीकेंड इसके लिए सबसे बेस्ट दिन है। आपको इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा आप अपने घर के ख़ुशी और कंफर्ट माहौल में बिंज वॉच कर सकते हैं। 

Read book

नो स्पेंड वीकेंड में किताबें पढ़ना बहुत अच्छा मौका हो सकता है। आप अपना समय किताबें पढ़ने में व्यतीत करें जिस तरह की भी आपको किताबें पढ़ने पसंद हैं। इसके लिए आप लाइब्रेरी भी जा सकते हैं। 

Advertisment

Workout

अगर आप वीकेंड पर कुछ भी खर्च नहीं करते हैं तो आप घर पर  वर्कआउट भी कर सकते हैं. इससे आपकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी होगी और आप एक्टिव और एनर्जेटिक अभी महसूस करेंगे। इसलिए वीकेंड पर एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। इससे आपको मानसिक और शारीरक तौर पर बहुत फायदा मिलेगा। 

Gardening

अगर आप प्रकृति में रहना पसंद करते हैं और आपको घर में पेड़-पौधें पसंद हैं तो आप वीकेंड पर घर पर गार्डनिंग कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आपको अपना घर भी अच्छा लगने लगेगा। आपके घर में शांति भी रहेगी। वीकेंड पर जब आप गार्डनिंग के लिए समय निकालेंगे तब आप स्ट्रेस भूलकर एक अलग ही ज़ोन में एंटर हो जाएंगे। 

Cooking At Home

वीकेंड पर बाहर खाने की बजाय आप घर पर ही अपने मनपसंद चीजों को कुक कर सकते हैं। घर पर बना हुआ खाना बाहर से खाने से ज्यादा हेल्दी और हाइजीन होता है। इससे आपके पैसे भी बचेंगे।

Advertisment

Journal

लिखना भी हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर आप बोलकर नहीं अपनी फिलिंग्स को व्यक्त कर पाते हैं तो आप उन्हें लिखकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप जर्नल की आदत वीकेंड पर डाल सकते हैं जो भी गतिविधियों या आपके मन में जो भी बातें हैं उन्हें लिख सकते हैं। 

Weekend Spend