Advertisment

Mental health: अपनी याददाश्त कैसे सुधारें?

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है, जिससे कई लोग अपनी याददाश्त में गिरावट महसूस करते हैं। कई बार हम भूलने की आदत को उम्र का हिस्सा मान लेते हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Memory(Mint).png

(File Image)

How To Improve Your Memory: याददाश्त मानव मस्तिष्क की सबसे महत्वपूर्ण क्षमताओं में से एक है, जो हमें जानकारी को संचित, पुनः प्राप्त और संरक्षित करने में मदद करती है। यह न केवल हमारे रोज़मर्रा के कामकाज में, बल्कि हमारी समग्र मानसिक सेहत और जीवन की गुणवत्ता में भी एक अहम भूमिका निभाती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है, जिससे कई लोग अपनी याददाश्त में गिरावट महसूस करते हैं। कई बार हम भूलने की आदत को उम्र का हिस्सा मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में, याददाश्त को सुधारने के लिए कई प्रभावी उपाय और तकनीकें मौजूद हैं जो हमारे मस्तिष्क को सक्रिय और तेज़ रख सकती हैं। तो आइए जानते हैं अपनी याददाश्त कैसे सुधारें? 

Advertisment

अपनी याददाश्त को सुधारने के 5 उपाय 

1. मानसिक व्यायाम करें

जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए शारीरिक व्यायाम जरूरी है, वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी नियमित मानसिक व्यायाम आवश्यक है। इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता और याददाश्त में सुधार होता है। मानसिक व्यायाम का हिस्सा गेम्स भी होते है जैसे शतरंज, सुडोकू, क्रॉसवर्ड्स जैसे खेल खेलें जो आपके मस्तिष्क को चुनौती दें। एक नई भाषा, कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या नया स्किल सीखें। यह मस्तिष्क को सक्रिय और जागरूक बनाए रखता है।

Advertisment

2. संतुलित आहार लें

सही आहार मस्तिष्क की कार्य करने की कैपेसिटी को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मस्तिष्क को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो उसकी ऊर्जा और कैपेसिटी को बढ़ाते हैं। मछली, अलसी के बीज और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और साथ ही विटामिन B समूह मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर को समर्थन देते हैं, जबकि विटामिन E ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से मस्तिष्क की रक्षा करता है। ये विटामिन अंडे, नट्स और अनाज में पाए जाते हैं।

3. नियमित शारीरिक व्यायाम करें

Advertisment

नियमित व्यायाम सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क को भी कंट्रोल और संतुलित रखता है। व्यायाम से मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे उसे अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। मन को शांत रखना बहुत आवश्यक है जो कि योग द्वारा हो सकता है। ये मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करते हैं और तनाव को कम करते हैं, जो याददाश्त सुधारने में सहायक होते हैं। अन्य व्यायाम जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी जैसी गतिविधियाँ मस्तिष्क को बेहतर काम करने में मदद करती हैं।

4. अच्छी नींद लें

नींद मस्तिष्क के लिए रीचार्ज की तरह होती है। पर्याप्त और गहरी नींद मस्तिष्क को जानकारी को सहेजने और याद करने में मदद करती है।यह ध्यान केंद्रित करने और नई जानकारी को याद रखने की क्षमता को प्रभावित करती है। हर दिन 7-8 घंटे की नींद लेने की आदत बनाएं।सोने से पहले फोन या लैपटॉप का उपयोग कम करें, क्योंकि यह नींद में खलल डाल सकता है।

Advertisment

5. तनाव को प्रबंधित करें

अत्यधिक तनाव मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और याददाश्त को कमजोर कर सकता है। तनाव के प्रबंधन के लिए कुछ तकनीकों का पालन करना महत्वपूर्ण है। ध्यान मस्तिष्क को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। गहरी साँस लेने से मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और तनाव कम होता है।

Improve Memory Boost Mental Health Sharp Memory Yoga
Advertisment