Advertisment

Period Blood Stain: पीरियड्स के खून के दाग कैसे हटाएं

हम कितना भी पीरियड्स की डियू डेट का ध्यान रख लें, ये दिन आगे पीछे हो ही जाते हैं और अचानक से आकर कितनी ड्रेसेस और दूसरे कपड़ों को खराब कर जाते हैं। इनमें से कई कपड़े तो हमें इसी वजह से फेंकने पड़ जाते हैं क्योंकि हम इनसे खून के दाग मिटा नहीं पाते।

author-image
Mandie Panesar
New Update
stain (Pinterest).png

How To Remove Period Blood Stain? (Image Credit: Pinterest)

How To Remove Period Blood Stain? जब से हमारा मेंस्ट्रुअल साइकिल शुरू होता है, तभी से हमारी फेवरेट बेडशीट्स, पैंटीस और न जाने कितने कपड़े खून के दाग़ों से खराब हो जाते हैं। इनमें से कई तो हमें इसी वजह से फेंकने पड़ जाते हैं क्योंकि हम इनसे खून के दाग़ मिटा नहीं पाते। हम कितना भी पीरियड्स की डियू डेट का ध्यान रख लें, ये दिन आगे पीछे तो हो ही जाते हैं और अचानक से आकर हमारे कितनी ड्रेसेस और दूसरे कपड़ों को खराब और वेस्ट कर जाते हैं। 

Advertisment

पीरियड के खून के दाग़ कैसे हटाएं?

ये दाग़ इतने ज़िद्दी होते हैं कि आसानी से कपड़ों को नहीं छोड़ते, इसलिए इन्हें साफ करते समय हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना ही पड़ता है। आइए बात करते हैं उन 6 तरीकों की, जिनसे हम इन दाग़ों को थोड़ा आसानी से छुड़ा सकते हैं। 

1. ताज़ा दाग़ के लिए

Advertisment

आप हमेशा कोशिश करें कि जब भी दाग़ लगे उसे उसी वक़्त धो लें, ताकि दाग़ पुराना हो कर सूख ना जाए। इस तरह से दाग़ को निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जब दाग़ ताज़ा हो तो कपड़े को ठंडे पानी की टैप के नीचे रख रगड़ कर धोएं। फ्रेश स्टेन कपड़े को ठंडे पानी के नीचे रखने से निकल जाएगा और जो थोड़ा-बहुत दाग़ बचेगा भी, उसे हम साबुन या सर्फ की मदद से निकाल सकते हैं। 

2. सोक करके रखें

अगर दाग़ पुराना हो जाए तो यह नार्मल वाश से नहीं जाएगा। कपड़े को 4 से 5 घंटों के लिए ठंडे पानी और किसी अच्छे स्टेन रिमूवर में डुबो कर रखें। इस तरह पीरियड्स के खून का दाग़ धीरे-धीरे छूट जाएगा। अगर इसके बाद भी थोड़ा-बहुत दाग़ रह जाए तो उस दाग़ के ऊपर स्टेन रिमूवर को लगा कर उसे अच्छे से स्क्रब करें। इसके लिए आप पुराना टूथब्रश यूज़ कर सकते हैं।

Advertisment

3. नमक की मदद से 

नमक में तेज़ हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए यह खून के धब्बों को आसानी से अब्सॉर्ब कर सकता है। पीरियड्स के ब्लड से लगे दाग़ों को हटाने के लिए नमक और पानी का पेस्ट बनाएं और कपड़े को धोने से पहले उस पर यह पेस्ट अप्लाई करें। अगर हो सके तो इसे रात भर के लिए छोड़ दें। इससे पुराना और सूखा हुआ दाग़ भी निकल सकता है। 

 4. बर्फ की मदद लें

Advertisment

ठंडा पानी खून के धब्बों को कपड़ों से उतारने में मददगार होता है। इसलिए पहले जितना हो सके उतना ठंडे पानी से दाग़ निकालने के बाद बचे दाग़ पर आइस क्यूब लगाएं। बर्फ का एक कोना दाग़ पर घिसायें। याद रखें कि खून के दाग़ गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से जल्दी निकलते हैं और बर्फ तो ठंडे पानी से भी ठंडी होती है। 

5. बेकिंग सोडा से

बेकिंग सोडा खून के दाग़ कपड़ों से निकालने के लिए काफी कारगर है। सोडा को ठंडे पानी के साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और उसे दाग़ के ऊपर कम से कम आधा घंटा लगा कर रखें। अगर आप चाहें तो इसे पूरी तरह सूख जाने तक भी रख सकते हैं। इसके बाद इसे टूथब्रश से रगड़-रगड़ कर धोएं। इससे दाग़ ज़रूर निकल जाएगा। 

Advertisment

6. दोबारा धोएं 

अगर एक बार धोने से पीरियड्स के खून का दाग़ नहीं निकला तो आप हार ना मानें। एक तरीका सफल नहीं हुआ तो दूसरा हो सकता है, इसलिए निराश ना हों, एक तरीका फेल होने पर दूसरा तरीका आज़माएँ। याद रखें कि जब तक दाग़ निकल नहीं जाता तब तक उसे सूखने के लिए ना डालें, इससे दाग़ पक्का हो सकता है। 

Period Blood Stain Blood Stain
Advertisment