Eve-Teasing: छेड़छाड़ के साथ निपटने के लिए महिलाएं अपनाएँ ये तरीके

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किसी भी जगह हो सकती है जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्कप्लेस और गली नुक्कड़ आदि। ऐसे में महिलाओं को अनकंफरटेबल महसूस करवाया जाता है। आइये जानते हैं कि कैसे महिलाएं इसके साथ डील कर सकती हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Eve-teasing

(Image Credit: India Today)

How Women Should Deal With Eve-Teasingमहिलाओं के साथ छेड़छाड़ सदियों से होती आ रही है। इसे हमारे समाज में बिल्कुल सामान्य माना जाता है। यह एक बहुत ही संगीन जुर्म है लेकिन हम इसे मानते नहीं हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किसी भी जगह हो सकती है जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्कप्लेस और गली नुक्कड़ आदि। ऐसे में महिलाओं को अनकंफरटेबल महसूस करवाया जाता है जैसे उनकी तरफ देखकर सीटी मारी जाती है, उन्हें गलत तरीके से टच किया जाता है और अटपटे सॉन्ग गाए जाते हैं आदि। हमारे मीडिया का भी इसमें रोल है क्योंकि फिल्मों में इसे बहुत ही कैजुअल तरीके से दिखाया जाता है। आइये जानते हैं कि कैसे  महिलाएं इसके साथ डील कर सकती हैं-

छेड़छाड़ के साथ निपटने के लिए महिलाएं अपनाएँ ये तरीके 

मना करना सीखें

Advertisment

जब कोई आपके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो आप ऊंची आवाज में उसे मना करें। उसे अपने साथ गलत मत करने दे। आप उसके साथ आवाज़ उठाएं। अगर आपने एक बार उसकी गुंडागर्दी को सहन कर लिया तो वो दूसरी बार आपको हाथ लगाने से पहले एक बार भी नहीं सोचेगा। आपको उनके साथ बाउंड्री को मेंटेन करना होगा और मना करना होगा। कोई भी व्यक्ति आपको बिना मर्जी के हाथ नहीं लगा सकता है और न ही कुछ बोल सकता है। इससे आपको ट्रामा भी मिल सकता है। इसलिए अगली बार आप सीधा इस बात को मना करें।

आप उनकी आँखों में आँखें डालें 

जो व्यक्ति आपके साथ ऐसा कर रहे हैं उनकी आंखों में आंखें डालकर उनकी तरफ से देखिए। आपके अंदर का कॉन्फिडेंस खत्म नहीं होना चाहिए। उन्हें लगना चाहिए कि आप उनसे डरते नहीं है और आपको अपने अधिकारों और के बारे में पता है। कोई भी आपके बिना मर्जी के कुछ नहीं कह सकता है। आपकी बॉडी पर आपका अधिकार है। 

FIR जरूर रजिस्टर करवाएं 

'इंडियन पीनल कोड' में छेड़खानी को डिफाइन नहीं किया गया है लेकिन ऐसे बहुत सारे प्रोविजंस है जो इसके बारे में बात करते हैं। सबसे पहले आपको पुलिस को कॉल करना चाहिए। आप वीमेन हेल्पलाइन नंबर या फिर सीधा पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल लगा सकते हैं, जब आपके साथ यह घटना हुई है। इसके साथ ही पीड़ित पीड़िता को अपने पास के पुलिस थाने में जाकर FIR जरूर रजिस्टर करवानी चाहिए। पुलिस कभी भी आपको इसके लिए मना नहीं कर सकती। आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2013 (The Criminal Law (Amendment) Act, 2013)  के बाद आप किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर FIR दर्ज करवा सकते हैं। 

आसपास के माहौल पर ध्यान दें 

Advertisment

जब भी आप अकेले कहीं पर ट्रेवल कर रहे हैं तो अपने आसपास के माहौल का ध्यान दें। अपनी आंखों और कानों को खुला रखें। अगर आपको कोई भी चीज परेशान कर रही है तो आप तुरंत किसी परिवारिक मेंबर या फिर पुलिस में कॉल करें। अपनी खुद को जो भी गट फीलिंग आ रही है, उस पर जरूर ध्यान दें। खुद को यह मत कहें कि मुझे ही ऐसा लग रहा है या ऐसा नहीं हो सकता है। इसके साथ ही आपके लिए सेल्फ डिफेंस स्किल सीखना बहुत जरूरी है। इससे आपकी जान बच सकती है। आपको मौके पर तुरंत उनसे बचने के लिए कुछ कुछ ऐसे तरीके आने चाहिए जिससे आप उनके साथ निपट सकें। 

FIR Eve Teasing Women Should Deal With Eve-Teasing