Period Talk: अपने बेटों को बताएं पीरियड्स के बारे में ये बातें

पीरियड एक नेचुरल प्रक्रिया है। जिसे छुपाना कहीं ना कहीं लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लेकर के आता है। जिसके कारण लोग इसे घृणा की नजर से देखने भी लग जाते हैं। आईए जानते हैं अपने बेटों को पीरियड्स के बारे में कौन सी बातें बताना जरूरी है।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Children's Personality

(Image Credit: File Image)

Importance Of Period Talks With Sons: कई घरों में अभी भी पीरियड को नॉर्मल नहीं माना जाता है। इस सबके सामने डिस्कस करना या फिर घर के की लड़कों को इस बारे में ना बताना या सीखना भी देखा जाता है। ऐसा करने से कई बार लोग सही जानकारी से अनछुए भी रह जाते हैं। पीरियड एक नेचुरल प्रक्रिया है। जिसे छुपाना कहीं ना कहीं लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लेकर के आता है। जिसके कारण लोग इसे घृणा की नजर से देखने भी लग जाते हैं। आईए जानते हैं अपने बेटों को पीरियड्स के बारे में कौन सी बातें बताना जरूरी है।

अपने बेटों को बताएं पीरियड्स के बारे में ये बातें

यह नॉर्मल प्रक्रिया है

Advertisment

पीरियड के बारे में अक्सर लोगों को यह मिसकनसेप्शन होता है कि यह आखिर है क्या? कई उम्र तक आने के बाद लड़कों को इस बारे में अंदाजा ही नहीं होता है पीरियड्स आखिर होता क्या है? ऐसे में उन्हें इसके बारे में बताना जरूरी है कि यह एक नॉर्मल और नेचुरल प्रक्रिया है। 

क्यों होता है पीरियड्स 

अपने बेटे को इस बारे में जरूर शिक्षा दें कि पीरियड्स आखिर होता क्या है? यह कितने दिनों में आता है? इस दौरान महिला कौन सी तकलीफों से गुजरती है? यह सब उनके मन में कहीं ना कहीं महिलाओं को लेकर के इज्जत भी बढ़ाने में मदद करता है। 

क्यों है यह महत्वपूर्ण 

पीरियड्स की महत्ता के बारे में बताना भी आवश्यक होता है। पीरियड्स क्यों आते हैं और उनके आने का क्या कारण है? यदि ऐसा ना हो तो क्या प्रभाव हो सकते हैं? यह सारी शिक्षा उनके विकास के लिए भी आवश्यक होती है। 

पैड, टैम्पोन के बारे में शिक्षा

Advertisment

पीरियड्स के दौरान कौन से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्या सेफ है क्या नहीं? यह सब बातें अपने बेटे को समझाने से समय पर वह किसी लड़की की मदद भी कर सकते हैं। यह सारी चीज उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देती है।

महिलाओं को कैसे करें कंफर्ट

पीरियड्स के दौरान महिलाएं कौन सी तकलीफों से गुजरती हैं और उन्हें कैसे कंफर्ट किया जा सकता है। यह सब बातें अपनी बेटों को सिखाना बहुत आवश्यक होता है। छोटी उम्र में यह सब बातें उन्हें सीखाना उनके ब्रेन डेवलपमेंट के लिए भी आवश्यक है।

Parenting Tips Period Talks