Advertisment

Self Defence: लड़कियों को क्यों सिखना चाहिए सेल्फ डिफेन्स

ब्लॉग: हर इंसान चाहता है कि वह बिना किसी डर के सुरक्षित जीवन जिए, चाहे वो लड़का हो या लड़की। बढ़ते अपराध को देखते हुए और खासकर लड़कियों के साथ हो रहे अपराध को देखते हुए हर लड़की को सेल्फ डिफेन्स सीखना काफी जरूरी है जिससे वह खुद की रक्षा खुद कर सकें।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Self Defense (Pinterest)

Importance of Self Defence (Image Credit- Pinterest)

Self Defence: हर इंसान चाहता है कि वह बिना किसी डर के सुरक्षित जीवन जिए, चाहे वो लड़का हो या लड़की। बढ़ते अपराध को देखते हुए और खासकर लड़कियों के साथ हो रहे अपराध को देखते हुए हर लड़की को सेल्फ डिफेन्स सीखना काफी जरूरी है जिससे वह खुद की रक्षा खुद कर सकें। 

Advertisment

क्या है Self Defence?

सेल्फ डिफेन्स (Self Defence) अपने बचाव के लिए की जाती है। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप कई तरह से अपने आप की रक्षा कोई भी परिस्थिति में कर सकते हैं। अगर आप अकेले भी हों और आपको सेल्फ डिफेन्स की तकनीक पता हो तो आप आसानी से सामने वाले इंसान से लड़ सकते हैं और अपना बचाव कर सकते हैं। 

क्यों है इतना जरूरी?

Advertisment

यह हर इंसान के लिए काफी जरूरी है और खासकर लड़कियों के लिए जरूरी है। लड़कियों के साथ हो रहे बढ़ते अपराध को देखते हुए हर लड़की को सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहिए। आज के समय मे लड़किया बाहर काम करने जाती हैं और कई लड़कियां तो रात मे भी काम करती हैं। लड़कियों को देर रात भी बाहर रहना पड़ता है ऐसे मे कब आपको सेल्फ डिफेन्स की जरूरत पड़ जाए आपको खुद भी नहीं पता होगा इसलिए यह बेहतर है कि आप पहले से ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार रहें। 

कुछ Women Self Defence के तरीके जिससे आप अपना बचाव कर सकते हैं 

1. Hammer Strike 

Advertisment

आपके पास अगर कोई चाबी हो तो आप उसे एक हथोड़े के तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे आप अपने उंगलियों का इस्तेमाल न करे, चोट लगने का खतरा हो सकता है। आप चाबी को हथोड़ा के तरह पकड़ के सामने वाले पर attack कर सकती हैं। 

2. Groin Kick 

अगर सामने वाला इंसान आपके सामने है और काफी करीब है तो आप उसके groin जो पेट के नीचे का हिस्सा होता है वह attack कर सकते हैं जिससे वह वहीं गिर जायेगा और आप  वहां से भाग सकते हैं। 

Advertisment

3. Heel Palm Strike 

आप अपने हाथों से सामने वाले के चेहरे के नीचे चीन पर attack कर सकती हैं जिससे उनका संतुलन बिगड़ेगा और वह पीछे की तरफ चला जायगा और आप वह से तुरंत निकल सकती हैं। 

4. Elbow Strike 

Advertisment

अगर सामने वाला आपके काफी करीब है और आप अपने हाथों को भी मारने के लिए नहीं फेला पा रहे हैं तो आप अपने कोहनी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे सामने वाला व्यक्ति पीछे की ओर चला जायेगा और आपको वहां से भागने की जगह मिल जाएगी। 

5. Bear Hug Attack 

अगर कोई व्यक्ति आपको पीछे से पकड़ ले तो आप सामने की तरफ थोड़ा झुक जाएँ और मौका मिलते ही अपनी कोहनी से उसके चेहरे पर attack करें इससे वह कुछ नहीं कर पाएगा और आपको भागने की जगह मिल जाएगी।

self Defence
Advertisment