Taboo Around Women: क्या शर्मनाक है बॉडी हेयर का होना?

महिलाओं को कैसे चलना है, बोलना है, खाना है, पीना है, यह सब समाज द्वारा निर्धारित किया जाता है। अब वक्त आ गया है कि हम इन सभी रूढ़िवादी विचारों को अपने दिमाग से हमेशा के लिए निकाल दे। जानिए इन ढकोसलों के बारे में इस ब्लॉग के माध्यम से

author-image
Aastha Dhillon
New Update
bikini wax

Body Hair

Taboo Around Women: समाज में महिलाओं के लिए बहुत से नियम कानून बनाए हुए हैं। महिलाओं को कैसे चलना है, बोलना है, खाना है, पीना है, यह सब समाज द्वारा निर्धारित निर्देश अनुसार ही उन्हें करना होता है। महिलाओं की बायोलॉजिकल प्रक्रियाओं के कारण उन्हें गंदा कहना सही कैसे हैं? पीरियड्स में उन्हें किचन में जाने की इजाजत नहीं दी जाती और पूजा करने की मनाही होती है। सारे नियम कानून मानने के बाद भी उसे गंदा कहा जाता है।

Advertisment

समाज के अनुसार क्या है पैमाने एक लड़की के लिए ?

1.बॉडी हेयर (Body Hair)

आपने देखा होगा आदमी ज्यादातर अपने आर्मपिट के बालों को साफ नहीं करवाते। वे खुलकर अपने बॉडी हेयर का प्रदर्शन करते हैं और लोगों के लिए यह बहुत नॉर्मल है। लेकिन जो महिलाएं अपना बॉडी हेयर शेव नहीं कराती उन्हें अनहाइजीनिक और बुरा माना जाता है। 

बॉडी हेयर पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं। इसलिए अगर आदमियों के लिए यह स्टैंडर्ड अप्लाई नहीं होता तो महिलाओं के लिए क्यों?

2.देर रात तक बाहर रहना

महिलाओं के अच्छे या बुरे कैरेक्टर को उनके घर आने के टाइम से जज किया जाता है। अगर कोई महिला घर देर से आती है तो उसे गंदा, बुरा और बेशर्म जैसे अभद्र शब्दों से पुकारा जाता है। लेकिन आदमियों पर यह चीज अप्लाई नहीं होती।

Advertisment

रेप के मामले में भी लोग सबसे पहले यही सवाल करते हैं कि आखिर वह इतनी देर रात तक बाहर क्यों थी? रेप का कारण लड़के है तो बेहतर है अपने लड़कों को घर में बंद करिए लड़कियों को नहीं। 

3.पीरियड (Periods)

जब एक महिला को पीरियड होते हैं तो उसे मंदिरों में जाने, किचन में जाने और अचार को छूने की मनाही होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गंदा और अपवित्र माना जाता है। लेकिन पीरियड्स एक आम बायोलॉजिकल प्रक्रिया है जिसकी वजह से महिलाओं को जज नहीं करना चाहिए। पीरियड्स होने से कोई महिला अपवित्र या गंदी नहीं हो जाती है। 

4.कैजुअल रिलेशनशिप (Casual Relationship)

समाज को महिलाओं के कैजुअल रिलेशनशिप बर्दाश्त ही नहीं होती है। उनके लिए एक महिला केवल शादी के रिश्ते में ही बंध सकती है। समाज के हिसाब से एक महिला को शादी करके अपने बच्चे और परिवार का ध्यान रखना चाहिए। 

Advertisment

5.सेक्सकी इच्छा (Desire For Sex)

हमारे समाज में सेक्स की बात करना एक टैबू है। महिलाओं के लिए खास तौर पर इससे जुड़े नियम बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए सेक्स की बात करना भी अपराध माना जाता है। शादी से पहले महिलाओं का सेक्स करने की इच्छा रखना समाज के लिए उन्हें बुरी महिला बना देता है। 

अब वक्त आ गया है कि हम इन सभी रूढ़िवादी विचारों को अपने दिमाग से हमेशा के लिए निकाल दे। कोई भी महिला इन कामों को करने पर गंदी या बुरी नहीं हो जाती। 

sex Periods relationship casual relationship desire body hair taboo