Chaitra Navratri Special: कन्या भोजन के बाद कन्याओं को क्या दें भेट

वस्त्र भेंट करना भी एक धार्मिक काम माना गया है। पैसे के अलावा आप छोटी-छोटी कन्याओं को ड्रेसेस गिफ्ट कर सकते हैं। वह कपड़ों को उत्साह पूर्वक स्वीकार करेंगी। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Chaitra Navratri special

कन्या भोजन के बाद कन्याओं को क्या दें भेट

Chaitra Navratri Special: चैत्र नवरात्र 30 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। नवरात्रि के आखिरी दिन छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराकर यह व्रत अथवा पूजा संपन्न की जाती है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें भेंट दी जाती है। नवरात्रि के आखिरी दिन इन कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें भेट देने से उनका आशीर्वाद आपको मिलता है। छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने के बाद भेट देने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। लोग कन्याओं को भोजन कराने के बाद पैस भेट करते हैं लेकिन इन छोटी कन्याओं को पैसे के अलावा भी कई ऐसी भेट दी जा सकती हैं जिन्हें देखकर वह बहुत खुश होंगी। आइए जानते हैं कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें पैसे के अलावा क्या गिफ्ट में दिया जा सकता है।

कन्या भोजन के बाद कन्याओं को क्या दें भेट 

1. ड्राइंग किट

Advertisment

छोटे बच्चों को ड्राइंग करना बेहद पसंद होता है। इसलिए आप कन्याओं को भोजन करा कर भेट स्वरूप ड्राइंग की किताबें दे सकते हैं। कई रंग के कलर भी दे सकते हैं बच्चे इनका हमेशा उपयोग करेंगे।

2. लाल चुनरी

कन्या भोज कराने का अर्थ होता है माता को भोज कराना। माता को लाल चुनर बेहद पसंद होती है इसलिए आप कन्याओं को भेट स्वरूप लाल चुनर भी दे सकते हैं।

3. कपड़े

वस्त्र भेंट करना भी एक धार्मिक काम माना गया है। पैसे के अलावा आप छोटी-छोटी कन्याओं को ड्रेसेस गिफ्ट कर सकते हैं। वह कपड़ों को उत्साह पूर्वक स्वीकार करेंगी। आप चाहे तो कपड़ों के साथ उन से मिलती-जुलती छोटी छोटी क्लिप वगैरा भी गिफ्ट कर सकते हैं।

4. श्रंगार

Advertisment

छोटी-छोटी कन्याओं को श्रंगार बहुत पसंद होता है और हम 9 दिन तक माता का श्रंगार भी करते हैं। इसलिए आप कन्याओं को भोजन करा कर भेट स्वरूप श्रंगार दे सकते हैं। 

5. पेंसिल बॉक्स

छोटी-छोटी कन्याओं को स्टेशनरी का सामान पसंद आता है। उन्हें बचपन में लिखने और पढ़ने का अधिक शौक होता है इसलिए आप उन्हें पेंसिल बॉक्स भेट कर सकती हैं।

6. हलवा और चना

हलवा चना माता का प्रसिद्ध प्रसाद होता है जिसे आप 9 दिन बाद कन्या को भोजन करा कर भेट स्वरूप उन्हें दे सकती हैं और इसके साथ-साथ आपने पैसे भी भेट कर सकते हैं।

7. रूमाल

Advertisment

नवदुर्गा के आखिरी दिन कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें भेट स्वरूप रूमाल दे सकते हैं जिसके ऊपर आप चाहें तो श्रंगार भी रख सकते हैं। यह छोटी-छोटी कन्याओं को पसंद आता है।  

Navratri Chaitra Navratri Chaitra Navratri Special कन्या भोजन के बाद कन्याओं को क्या दें भेट कन्या भोजन