Advertisment

Chaitra Navratri Fruits: नवरात्रि का व्रत रखते हुए खाएं ये 5 फल

ब्लॉग | हैल्थ : केला पोटेशियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगा। इसे पचाना भी आसान होता है। व्रत में केले का सेवन करना चाहिए। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
27 Mar 2023
Chaitra Navratri Fruits: नवरात्रि का व्रत रखते हुए खाएं ये 5 फल

fruits for navratri

Chaitra Navratri Fruits: नवरात्रि सभी हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। ज्यादातर लोग दुर्गा मां की कृपा पाने के लिए इस 9 दिनों के व्रत को करते हैं। इस व्रत को करने में सभी को बहुत मजा आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं की लगातार 9 दिनों तक यह व्रत रखने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्या आप जानते हैं की जब आप व्रत कर रहे होते हैं तो फल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, यह आपको हाइड्रेटेड रखेंगे और आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे। यहां आपको कुछ फलों के नाम जानने को मिलेंगे जिन्हें आपको अपने व्रत में खाना चाहिए।

Advertisment

नवरात्रि के व्रत में हमें कौन से फल खाने चाहिए

fruits for navratri

1.केला

Advertisment

कहा जाता है की जब आप अपने व्रत में होते हैं तो आपको केला खाना चाहिए क्योंकि यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केला खाना पसंद नहीं होता लेकिन अगर आप व्रत कर रहे हैं तो आपको खुद को स्वस्थ रखने के लिए केला खाना चाहिए। केला पोटेशियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगा। इसे पचाना भी आसान होता है। व्रत में केले का सेवन करना चाहिए।

2.अनार 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अनार खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता मे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। व्रत में अनार का सेवन करना चाहिए। जब आप व्रत कर रहे होते हैं तो आपका शुगर लेवल कम हो सकता है जो आपके लिए अस्वास्थ्यकर हैं। अनार आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा। खासतौर पर अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो आपको व्रत के दौरान अनार का सेवन करना चाहिए।

Advertisment

3.सेब

हम सभी जानते हैं की सेब हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें सेब पसंद नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप उपवास कर रहे हों तो आपको सेब खाना चाहिए। अगर आप एक सेब खाएंगे तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करेगा। सेब विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं। जो आपके व्रत के दौरान आपको स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप सेब खाना पसंद नहीं करते हैं तो अपने व्रत के दौरान खाएं।

4.संतरा 

Advertisment

हम सभी जानते हैं की  संतरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। ज्यादातर लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए संतरा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की संतरा न केवल आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि जब आप व्रत कर रहे होते हैं तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। संतरा विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगा और आपके ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करेगा। तो इस 9 दिन के व्रत में स्वस्थ रहने के लिए आज से ही संतरा खाना शुरू कर दें।

5.तरबूज 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें तरबूज का स्वाद बहुत पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप इस गर्मी के दिनों में व्रत कर रहे हैं तो तरबूज आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। तरबूज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है, इसमें कैलोरी भी कम होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करेगा।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है।कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment