Advertisment

Alternatives To Sanitary Pads: सेनेटरी पैड से बेहतर है उसके यह विकल्प

पीरियड पैंटीज का एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसे दोबारा धुलकर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। पीरियड पैंटीज उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें अपनी पीरियड्स की डेट याद नहीं रहती है, पढे इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
New Update
sanitary pads alternatives

sanitary pads alternatives

Alternatives To Sanitary Pads: आज भी अधिकतर महिलाएं पीरियड के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। बहुत सी ऐसी रिपोर्ट्स है जिसमें यह बताया गया है कि सेनेटरी पैड्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कार्सिनोजेनिक होते हैं। लेकिन आज भी पीरियड्स के दौरान अधिकतर सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल किया जाता है। हमारे पास सैनिटरी पैड के बहुत से विकल्प मौजूद है जो इससे बेहतर है और मेंस्ट्रुएशन के समय ज्यादा हाइजीनिक माने जाते हैं। जानते हैं सैनिटरी पैड्स के बेहतर विकल्पों के बारे में।

Advertisment

क्यों ना करें सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल?

बहुत सी ऐसी रिपोर्ट है जिनमें यह बताया गया है कि सैनिटरी पैड्स में ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं जो हमारे लिए काफी हानिकारक होते हैं। सैनिटरी पैड्स वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड और थैलेट मौजूद होता है जो महिलाओं के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इन केमिकल्स का शरीर में आसानी से ऐब्सॉर्ब होने का खतरा रहता है जिस कारण यह कैंसर की सेल को बढ़ावा दे सकते हैं।

सैनिटरी पैड्स के विकल्प

Advertisment

सैनिटरी पैड्स को आप बहुत से विकल्पों के साथ बदल सकते हैं| यह अन्य विकल्प आपकी सेहत के साथ-साथ वातावरण की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होंगे।

1. टैम्पोन (Tampons)

टैम्पोन सैनिटरी पैड्स का एक बेहतर विकल्प है। यह सेनेटरी पैड से अधिक समय तक के लिए ठहर सकता है। लेकिन आपको 8 घंटे के बाद टैम्पोन को बदलने की जरूरत होती है। टैम्पोन अलग-अलग साइज में उपलब्ध होता है। यह कैरी करने के लिए भी बहुत ही लाइटवेट होता है।

Advertisment

2. मेंस्ट्रुएशन कप

यह सिलिकॉन से बना कप होता है जिसे आप अपने वजाइना के अंदर डालते हैं| उसके बाद यह पीरियड ब्लड को इकट्ठा करता है। मेंस्ट्रुएशन कप सैनिटरी पैड का एक बेहतर विकल्प है। इससे किसी भी प्रकार के बैक्टीरियल इनफेक्शन होने का खतरा टल जाता है।

3. मेंस्ट्रेशन स्पोंज

Advertisment

मेंस्ट्रेशन स्पोंज भी किसी अन्य स्पंज की तरह ही दिखता है लेकिन इसे पीरियड्स के दौरान आप अपनी वजाइना के अंदर डालते हैं। यह पीरियड ब्लड को अपने अंदर शोक लेता है| उसके बाद इसे आप आसानी से चेंज कर सकते हैं।

4. पीरियड पैंटीज

पीरियड पैंटीज देखने में किसी अन्य पेंटी की तरह ही होती है। यह पीरियड के दौरान आपके ब्लड को अपने अंदर सोख लेती है। इसका एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसे आप दोबारा धुलकर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। पीरियड पैंटीज उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें अपनी पीरियड्स की डेट याद नहीं रहती है या कोई डेट फिक्स नही होती है।

Alternatives To Sanitary Pads
Advertisment