Advertisment

Elections 2024: आम चुनाव के बाद ये महिलाएं रहेंगीं मुख्य भूमिका में

पूरे देश में चुनाव का माहौल चल रहा है और चार चरणों के चुनाव समाप्त हो गए हैं। आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि जब 2024 के इलेक्शन खत्म हो जाएंगे तो उसके बाद कौन सी महिला लीडर होंगी जिनकी भूमिका खास रहेगी। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Election 2024

(Image Credit: Wikipedia)

Major Women Leaders After Elections: पूरे देश में चुनाव का माहौल चल रहा है और चौथा चरण भी समाप्त हो गया है। अगले यानि पांचवे चरण के चुनाव 20 मई, 2024 को, 49 हल्के और 8 राज्य में होने जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी सबसे बड़ी ड्यूटी को पूरा करें और अपने-अपने हलके में जाकर वोट जरूर डालें। महिलाओं को खास निवेदन है कि चुनाव में अपना योगदान डालें क्योंकि इससे आपके लिए बहुत सारे रास्ते खुल सकते हैं। यह आपकी तरफ से खुद के लिए उठाया गया एक सशक्त कदम हो सकता है। आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि जब 2024 के इलेक्शन खत्म हो जाएंगे तो उसके बाद कौन सी महिला लीडर होंगी जिनकी भूमिका खास रहेगी। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

Advertisment

Elections 2024:आम चुनाव के बाद ये महिलाएं रहेंगीं मुख्य भूमिका में

स्मृति ईरानी

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया और बताया उनकी संपत्ति 8.75 करोड़ है। अभी वह महिला और विकास विभाग मंत्री हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़े थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में थीं। स्मृति ईरानी राजनीति में आने से पहले टेलीविजन अदाकारा थीं। वह 2003 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। चुनाव के बाद, अगर बीजेपी सरकार सत्ता में वापस आती है तो स्मृति ईरानी एक बड़ी पोजीशन हासिल कर सकती हैं। इसके साथ ही अमेठी एक हाई प्रोफाइल सीट है। अगर इस बार भी वह चुनाव में जीत जाती हैं तो उनकी पकड़ भी राजनीति में मजबूत हो जाएगी।

Advertisment

निर्मला सीतारमण

बीजेपी नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव से पहले भी राजनीति में एक अच्छी पोजीशन पर हैं। अगर इस बार बीजेपी वापस सत्ता में आती है तो उन्हें इसका फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही 2016 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले 2014 से लेकर 2016 तक उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद (Member Of Upper House) चुना गया।  वह भारत की पहली ऐसी महिला है जो पूर्णकालिक वित्त मंत्री (First full-time Female Finance Minister) हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव लड़ने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उनके पास इसके लिए जरूरी फंड नहीं है। निर्मला सीताराम ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। उनकी संपत्ति दो करोड़ से ज्यादा है लेकिन लोन भी है।

ममता बनर्जी

Advertisment

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी राजनीति में एक बड़ा नाम है। 2024 के चुनाव के बाद वह भी एक बड़ा चेहरा हो सकती हैं और शायद प्रधानमंत्री का पदभार भी संभाल सकती हैं। 1984 में उन्हें जादवपुर संसदीय सीट से लोकसभा मेंबर चुना गया था। 1999 में उन्होंने रेलवे मंत्री के तौर पर और 2004 में कोयला मंत्री के रूप में पदभार संभाला। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। सोमवार को परगना जिले के बनगांव लोकसभा क्षेत्र  में चुनावी रैली में संबोधन करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा 400 से पर जाने का दावा कर रही है लेकिन उनकी पार्टी को 200 से कम सीटें मिलेगी। वही इंडिया ब्लॉक कम से कम 315 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजनीति में एक बड़ा नाम है। अब उन्होंने लोकसभा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। उसके बाद उन्होंने राज्यसभा की तरफ मुख कर लिया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया। अब सोनिया गांधी राजस्थान से इस सीट पर सांसद हैं। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। आपको बता दे, 2019 में सोनिया गांधी ने बताया था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव है। वह कुल पांच बार सांसद बन चुकी हैं, इस बार के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी हिस्सा नहीं ले रही हैं। 2024 चुनाव के बाद उनका राजनीति के ऊपर बड़ा असर दिखाई दे सकता है। यह सब कुछ चुनाव के नतीजे के ऊपर निर्भर कर रहा है।

Member Of Upper House Elections 2024 Smriti Irani Major Women Leaders
Advertisment