Advertisment

Period Masturbation: क्या पीरियड के दौरान भी कर सकते हैं हस्तमैथुन

पीरियड के समय मास्टरबेशन महिलाओं के लिए बिल्कुल अजीब हो जाता है। क्या सच में पीरियड्स के समय मास्टरबेशन रोकने की जरूरत है? "नहीं"! आइए जानते हैं कैसे कर सकेंगे मास्टरबेशन पीरियड्स में भी इस ब्लॉग के द्वारा।

author-image
Aastha Dhillon
24 Dec 2022
Period Masturbation: क्या पीरियड के दौरान भी कर सकते हैं हस्तमैथुन

Masturbation During Periods

Period Masturbation: मास्टरबेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे हम खुद को ऑर्गेजम(orgasm) दे पाते हैं। चाहे फिर वो मेल हो या फीमेल दोनों के लिए ही मास्टरबेशन ऑर्गेज्म का एक अहम जरिया बन जाता है। परंतु पीरियड के समय मास्टरबेशन महिलाओं के लिए बिल्कुल अजीब जाता है। सभी को उस समय वजाइना को टच करना बहुत अजीब लगता है तो ऐसे में वे मास्टरबेशन नहीं कर पाते। पर क्या सच में पीरियड्स के समय मास्टरबेशन रोकने की जरूरत है? इसका साधारण सा उत्तर है "नहीं", आपको बस एक सही तरीका मालूम होना चाहिए और आप मास्टरबेशन कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे कर सकेंगे मास्टरबेशन पीरियड्स(Periods Masturbation) में भी इस ब्लॉग के द्वारा 

Advertisment

पीरियड्स में भी करना है मास्टरबेशन तो रखिए इन बातों का ध्यान:

1. अपने हाथों को करें साफ

Advertisment

पीरियड्स के समय वजाइना में इंफेक्शन के चांसेस बढ़े रहते हैं। तो ऐसे में जरूरी है कि वजाइना को टच करने से पहले अपने हाथों को धो लिया जाए। हाथ धोने से ना ही वजाइना में इंफेक्शन होगा, साथ में आपको भी किसी प्रकार का डर नहीं रहेगा।

2. क्लीटोरस के साथ करें(Touch Your Clitoris)

पीरियड के समय वजाइना को पूर्ण रूप से टच करना मुश्किल हो सकता है, तो ऐसे में clitoris को टच करना सबसे आसान और असरदार उपाय रहेगा। मास्टरबेशन करते समय बस अपनी क्लीटोरस को टच करें और वहीं पर बनी रहें।

Advertisment

3. टेंपोन ना हो भरा

पीरियड्स के समय सेनेटरी पैड के अंदर मास्टरबेशन बहुत मुश्किल प्रतीत हो सकता है तो ऐसे में tampon एक अच्छा अल्टरनेटिव बनकर आता है।

Advertisment

 इस बात का जरूर ध्यान रखें की टेंपोन पूरी तरह से भरा ना हो। क्योंकि यदि टेंपोन पूर्ण रूप से भरा होगा तो ब्लड और वाइट डिस्चार्ज से भरकर ब्लड के बाहर आने के चांसेस बढ़ जाएंगे।

4. अंत में सब करें साफ(Maintain Hygiene)

Advertisment

मास्टरबेशन पूरा होने के बाद जरूरी है कि अपने वजाइना के आसपास के पार्ट्स और अपने हाथों की अच्छे से सफाई की जाए। इस सफाई में एक्सेस ब्लड को हटाया जाता है और अपने हाथों को भी अच्छे से साफ किया जाता है ताकि उन पर कोई ब्लड ना रह जाए। मास्टरबेशन के बाद यह एक महत्वपूर्ण स्टेप है क्योंकि इससे हाइजीन बनी रहती है।

आखिर क्यों करना है पीरियड्स में मास्टरबेशन?

Advertisment

अब कुछ लोगों के मन में यह प्रश्न जरूर होगा कि क्यों करें पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन? तो आइए देखते हैं पीरियड्स में मास्टरबेशन करने के कुछ फायदे:

1.मास्टरबेशन करने के बाद पीरियड्स में फिजिकल एक्टिविटीज हो सकती है जो Period Cramps की वजह से रुक गई होगी।

2.मास्टरबेशन करने से वजाइना के पास के मसल्स थोड़े खुल जाते हैं और उससे पीरियड्स क्रैंप्स में राहत मिलती है।

3.मास्टरबेशन करने का एक कारण यह भी है कि यह पीरियड के दौरान mood swings को भी रोकता है।

Advertisment
Advertisment