Oral Sex से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

सेक्स एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने से लोग आज भी कतराते हैं। ओरल सेक्स को लेकर भी कई जरूरी बातें हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। ओरल सेक्स विभिन्न गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, आइये इस बारे में विस्तार से जानें।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
DISEASE CAUSED BY ORAL SEX

Image Credit - Freepik

Oral Sex Can Cause These Dangerous Diseases: अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो बता दें कि सेक्स एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने से लोग आज भी कतराते हैं। भारत में इसे लेकर लोग बहुत ओपन नहीं हैं और बहुत सचेत भी नहीं रहते। कई लोग इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी नहीं रखते। हो सकता है आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी न हो। इसी प्रकार ओरल सेक्स को लेकर भी कई जरूरी बातें हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। ओरल सेक्स विभिन्न गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कई लोगों में ये धारणा भी है कि ओरल सेक्स कैंसर का कारण बन सकता है। इसके साथ ही इससे गले में इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इसे ना तो सुरक्षित माना जाता है और ना ही ये सेक्स का एक नेचुरल तरीका है।

ओरल सेक्स से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

क्या ओरल सेक्स से कैंसर होता है

Advertisment

अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है, तो बता दें ऐसा हो सकता है और नहीं भी हो सकता। ओरल सेक्स से सीधे तौर पर गले में कैंसर नहीं होता। हालांकि, इसकी वजह से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) फैल सकता है। यह वायरस जेनिटल जगह को प्रभावित कर सकता है। इस वायरस को बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह कई बीमारियां फैला सकता है। इसकी वजह से गले के अंदरूनी हिस्से में कैंसर विकसित हो सकता है, जिसे ओरल फैरिंजीयल कैंसर (Oropharyngeal Cancer) कहा जाता है।

HIV/AIDS का खतरा

कई स्टडी से यह साबित हुआ है कि ओरल सेक्स के कारण HIV/AIDS का खतरा काफी बढ़ सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, ओरल सेक्स करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

एनल कैंसर हो सकता है

कई स्टडी बताते हैं कि ओरल सेक्स और समलैंगिक संबंधों (Homosexual Relations) के कारण एचपीवी इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। इसके रिजल्ट में गले के कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

गोनोरिया हो सकता है

Advertisment

यह रोग निसेरिया गोनोरिया नामक बैक्टीरिया से होता है। यह जीवाणु अत्यधिक तेजी से फैलता है। इसके कारण आपकी मूत्रमार्ग (Urethra), गला और वेजाइना में इन्फेक्शन हो सकता है। इस स्थिति में, ओरल सेक्स आपके लिए अत्यंत जोखिम भरा हो सकता है।

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STD)

ओरल सेक्स के कारण सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज का जोखिम बहुत बढ़ जाता है। इसके रिजल्ट में, मुंह, रेस्पिरेटरी सिस्टम और जेनिटल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। मुंह में छाले, घाव, और मसूड़ों से खून निकलने जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

सिफिलिस हो सकता है

सिफिलिस एक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी (STD) है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। ओरल सेक्स के कारण इसके फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसलिए इस पर विचार करना आवश्यक है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

STD Oral Sex HIV AIDS HPV Dangerous Diseases Homosexual Relations