Advertisment

Sex Myths Related To Women: इन बातों को आप तो नहीं सच मानते

समाज में सेक्स को लेकर मज़े लेने का हक़ सिर्फ़ मर्दों को दिया है इसलिए उन्हें लगता है यह भी समझा जाता है कि औरतें इमोशन से जुड़ जाती है लेकिन नहीं औरतें भी कैज़ूअल सेक्स कर सकती है। महिलाएँ इतनी मज़बूत होती है कि सेक्स करने के बाद आगे बढ़ सकती है।

author-image
Rajveer Kaur
06 Dec 2022
Sex Myths Related To Women: इन बातों को आप तो नहीं सच मानते

Sex Myths Related To Women

सेक्स शुरू से ही हमारे समाज में टेबू टॉपिक रहा है। लोग इसके बारे में बात करना बंद दरवाज़ों के पीछे ही अच्छा समझते है। उनके हिसाब से सेक्स कोई खुलकर बात करने वाले चीज़ नहीं है। इस बातचीत में गेप की वजह समाज में सेक्स को लेकर औरतों से जड़ी बहुत मिथ्स है और लोग इन्हें सच मन लेते है। औरतों को हमेशा सेक्स ऑब्जेक्ट समझा जाता रहा है कभी उनसे नहीं पूछा गया कि क्या चाहती है? आज हम सेक्स से जुड़ी इन मिथ्स के बारे में ही बात करेंगे-

Advertisment

Sex Myths Related To Women: औरतों से जुड़ी इन बातों को आप तो नहीं सच मानते

औरतें कैज़ूअल सेक्स नहीं कर सकती 

समाज में सेक्स को लेकर मज़े लेने का हक़ सिर्फ़ मर्दों को दिया है इसलिए उन्हें लगता है औरतों की सेक्स को लेकर कोई चाहत नहीं होती है। यह भी समझा जाता है कि औरतें  इमोशन से जुड़ जाती है लेकिन नहीं औरतें भी कैज़ूअल सेक्स कर सकती है। महिलाएँ इतनी मज़बूत होती है कि सेक्स करने के बाद आगे बढ़ सकती है।

Advertisment

औरतें सेक्स शुरू नहीं कर सकती 

औरतें सेक्स शुरू कर सकती है। यह एक मिथ है कि वे सेक्स शुरू नहीं कर सकती है। उनके अंदर भी इच्छाएँ होती है और जब वे सेक्स शुरू करती है तब वे सेक्स में अपना बेस्ट देती हैं।

औरतें खुद संतुष्ट नहीं हो सकती 

यह भी बिल्कुल ग़लत है औरतें अपने आप ‘संतुष्ट’ हो सकती है। औरतें भी हस्तमैथुन करती है। इसके अलावा वे सेक्स टॉयज भी यूज़ करती है। कई बार महिलाओं को इंटर्कॉर्स के संतुष्टि नहीं मिलती है इसलिए भी इन चीजों को यूज़ करती है।

औरतें सेफ़्टी के लिए मर्दों पर निर्भर है

औरतें खुद अपनी सेफ़्टी कर सकती हैं। औरतों के भी कॉंडम आते है। इसके साथ और भी औरतों के प्रोडक्ट्स आते है जिसके साथ सेफ़ सेक्स करती है। मेल कंडोम अक्सर प्रोटेक्शन के लिए यूज़ किए जाते हैं अगर सेक्स में मर्द कंडोम यूज़ नहीं करता तो महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकती हैं। औरत को सेफ्टी के लिए मर्द के ऊपर निर्भर रहने  की जरूरत नहीं हैं।  

पीरियड में आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती 

यह माना जाता है कि जब पीरियड में सेक्स करते है तब औरतें गर्भवती नहीं हो सकती है लेकिन यह सच नहीं हैं। अगर आप असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं तब महिला गर्भवती हो सकती है। इसलिए जब भी सेक्स करें तब सुरक्षा का इस्तेमाल जैसे कंडोम, कॉन्ट्रासेप्टिव्स ताकि अनचाहे गर्भ से बचा जा सके। 

Advertisment
Advertisment