Advertisment

Signs of Love: क्या यह अहसास प्यार का है या कुछ और?

बहुत सारे लोग प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या महसूस कर रहे हैं। उनके लिए उनकी भावनाएं पहेली बन जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जान पाएंगे कि आप प्यार में हैं या नहीं?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Love or lust

File Image

Common Signs That Indicate You Have Fallen In Love: प्यार एक बहुत ही खूबसूरत चीज है। जब आप प्यार में होते हैं तब आप आपकी दुनिया सिर्फ वही शख्स बन जाता है। उसके अलावा आपको कोई और दिखाई नहीं देता है। प्यार हमारे सभी एहसासों में खास होता है। यह बहुत ही तीव्र और गहरा होता है। आपके अंदर एक जुनून होता है। आप उस व्यक्ति के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करते हैं। आप उसके लिए सब कुछ करने की हिम्मत रखते हैं। बहुत सारे लोग प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या महसूस कर रहे हैं। उनके लिए उनकी भावनाएं पहेली बन जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जान पाएंगे कि आप प्यार में हैं या नहीं?

Advertisment

क्या यह अहसास प्यार का है या कुछ और?

खुद को जिंदा महसूस करते हैं

जब आप प्यार में होते हैं तब आप खुद को जिंदा महसूस करते हैं। किसी के प्यार में पड़ जाना आपको उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर जाता है। आपके अंदर एक अलग एनर्जी आ जाती है। आपको लगता है कि आप इस दुनिया को जीत सकते हैं। जब आपके पास प्यार का साथ होता है तब आप बहुत ज्यादा खुश रहते हैं। आप भाग-भाग कर सभी काम करते हैं।

Advertisment

बहुत स्ट्रॉन्ग फीलिंग्स आती हैं 

जब आप प्यार में होते हैं तब आपको उस व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रांग फीलिंग्स आती हैं। आप उसकी तरफ सिर्फ आकर्षित ही नहीं होते हैं बल्कि हर वक्त उसके बारे में ही सोचते रहते हैं। आप दिल की गहराइयों से उन्हें चाहते हैं। आप उस व्यक्ति के साथ बैठना, बातें करना, साथ में मूवी देखना आदि हर चीज को एंजॉय करते हैं। आप चाहते कि वे भी हमेशा आपके आसपास ही रहें। उनके दूर जाने से उदास हो जाते हैं और जब वह आपके पास होते हैं तब आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है।

हर समय उनके बारे में सोचना

Advertisment

आप हर समय उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहते हैं। आपका किसी और काम में मन नहीं लगता है। आप चाहते हैं कि आप दूसरे लोगों के बीच में शामिल हों या फिर कुछ और काम में आपका मन लगे लेकिन ऐसा होता ही नहीं है। आपके मन में उनके बारे में ख्याल चलते रहते हैं जो आपको कहीं और ध्यान लगाने ही नहीं देते। आपको हर जगह उनका ही ध्यान होता है। उनकी मौजूदगी आपके मन में बैठ जाती है जिसे आप अपने मन से नहीं निकाल पाते हैं।

आप उनकी कमियों को स्वीकार कर लेते हैं

प्यार में पड़ा हुआ व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की कमियों को नहीं देखता है। उसे उसकी कमियों में भी खूबसूरती नजर आती है। उसे अपने प्यार का अयोग्य होना या फिर किसी काम में पीछे होना भी आकर्षित करता है। उसे उसमें भी पॉजिटिव चीज ही दिखाई देती है। वह उसे पूरी तरह स्वीकार करता है। उसके लिए वह कमियां, उस व्यक्ति को डिफाइन ही नहीं करती है। प्यार आपको यह देखकर नहीं होता है कि से व्यक्ति में कितनी खूबियां है या कितनी कमियां। आप जब किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तब आपको उस व्यक्ति को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लेते हैं और किसी भी हालत में उनका साथ चाहते हैं।

Love affairs Language Of Love Love Alive love
Advertisment