सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर क्या करन जौहर आलिया भट्ट पर निशाना साधना सही?

author-image
Swati Bundela
New Update


करन जौहर पर साधा निशाना

ट्विटर में कई लोगों ने करन जौहर और आलिया भट्ट पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि करन जौहर और उनके गैंग ने सुशांत के साथ सौतेला व्यवहार किया जिसकी वजह से सुशांत को ये कदम उठाना पड़ा। सुशांत के सपोर्ट में वो कभी नही आये और अब वो झूठे ट्रिब्यूट डाल रहे हैं।

हुआ क्या था?

2013 में कॉफी विद करन में आलिया भट्ट से करन ने रैपिड फायर राउंड में सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के ऑप्शन देकर पूछा था कि वो किस से शादी करना चाहेंगी, किस के साथ हुक अप करना चाहेंगी और किसको मारना चाहेंगी।

आलिया भट्ट ने काय पो छे स्टार सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर पूछा कि ये कौन है? और जवाब दिया कि वो सुशांत को मारना चाहेंगी, रणबीर से शादी करना और रणवीर के साथ हुक अप करना चाहेंगी। ये कहने के बाद एक दिलासे वाला 'सॉरी सुशांत' कहकर जवाब खत्म करतीं हैं।

फैंस को लगा बुरा

पवित्र रिश्ता के समय से जो सुशांत के फैंस थे उन्होंने इस बात को लेकर आलिया और करन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ये क्लिप्स फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस बार आलिया भट्ट और करन को उनकी सुशांत के प्रति असंवेदनशीलता के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

झूठा बताया ट्रिब्यूट को

जो सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट्स करन और आलिया ने दिए थे उनके नीचे उसको झूठा बताया जा रहा है। यूज़र्स उन्हें 'क्रोकोडाइल टीयर्स'(मगरमच्छ के आंसू) बहाने वाले लोग कह रहे हैं।

करन जानते थे कि डिप्रेशन में हैं सुशांत

करन जौहर ने हिंट किया है कि उन्हें पता था कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। इंटरनेट की मानें तो डिप्रेशन का कारण सुशांत के आउटसाइडर होने की वजह से उनके साथ अलग व्यवहार करना उन्हें पार्टीज़ में शामिल ना करना था।

किसी एक कारण से नहीं होता डिप्रेशन

डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो किसी एक वजह से नहीं होती या उसकी कोई एक डेफिनिशन नहीं होती। करन जौहर और आलिया भट्ट जैसे लोगों को ट्रोल करना वो भी तब जब उनके साथ काम करने वाले की मृत्यु हो गयी हो, शायद सही नहीं है।

इस सुसाइड के पीछे सिर्फ उनके ऐसे व्यवहार का होना कारण नहीं होसकता। उनके ट्रिब्यूट देने पर उंगली उठाना सही नहीं है।

माफी मांगने वाला ट्रिब्यूट क्यों डाला जौहर ने

हमें नहीं पता कि करन जौहर ने ऐसा ट्रिब्यूट क्यों डाला। क्या वो अपने व्यवहार के लिए शर्मिंदा थे या एक जेनरल बात कर रहे थे।

अगर हम सबके ट्रिब्यूट्स की बात करें तो सबने एक ही बात पर ज़ोर डाला कि शायद एक मेसेज या एक कॉल सुशांत को बचा सकती थी। शायद सुशांत अपनी ज़िंदगी मे आगे बढ़ सकते थे।


करन जौहर को निशाना बनाना उस बात के एकदम उलट है जो लोग मेंटल हेल्थ के बारे में पढ़ा रहे हैं।

सेलिब्रिटी भी हैं इंसान

बॉलीवुड एक ऐसा प्लेन है जो ऑडियंस और स्टार्स दोनों का होता है। हम कई बार भूल जाते हैं कि स्टार्स भी इंसान हैं। वो गलती कर सकते हैं।

जिस तरह से हम उनपर aggresion दिखातें हैं, जिस नफरत के साथ हम उन्हें दोषी ठहराते हैं, जिस गुस्से के साथ हम उनके हर तौर तरीके पर उंगली उठाते हैं वो सही नहीं है।

कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

कंगना रनौत ने भी अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें वो बॉलीवुड, मीडिया और अवार्ड शो की हिपोक्रिसी का भंडाफोड़ कर रहीं हैं।

वो कहती हैं कि "ये बॉलीवुड वाले मेरे और सुशांत जैसे outsiders को साइडलाइन करते हैं।" वो सवाल पूछती हैं कि छिछोरे जैसी बढ़िया फ़िल्म को अवार्ड क्यों नही मिले?

प्रॉब्लम बहुत बड़ी है

हां बॉलीवुड में insider होना बहुत बड़ी बात है। उन्हें फ्लॉप होने के बाद भी कई मौके मिलते हैं जो कि किसी बाहरवाले को नहीं मिलते।
Advertisment

सिर्फ करन जौहर या आलिया भट्ट पर उंगली उठाना सही नहीं है। मौके छीनने वाले लोग हर जगह हैं चाहे बॉलीवुड हो या किसी भी और फील्ड में।


स्ट्रगल बहुत ज़रूरी

हां स्ट्रगल सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। सारे बड़े नाम बाहर से ही रहें हैं चाहे वो मधुबाला हो या शाहरुख खान, राजेश खन्ना हो या ऐश्वर्या राय।

सुशांत एक उम्दा कलाकार थे भले ही उन्हें पार्टीज़ में ना बुलाया गया हो पर स्क्रीन पर लोग उन्हें उनकी कला की वजह से जानते और मानते थे।

स्टार किड्स और बाहर वालो में उतना ही फर्क है कि स्टार किड्स को थोड़े ज़्यादा मौके मिलते हैं पर एक समान बात ये है कि जो टिकता है वो वही होता है जिसके पास टैलेंट होता है।

सुशांत स्टार हैं, थे और हमेशा रहेंगें

सुशांत को थोड़ा लड़ना था। थोड़ा सा और स्ट्रगल करना था। हम याद रखेंगे सुशांत। आप एक ब्राइट स्टार थे हैं और रहेंगे।

और पढ़िये- सुशांत सिंह राजपूत अक्सर अपनी माँ को याद किया करते थे
एंटरटेनमेंट